बीवीएफसीएल में सीनियर मैनेजर समेत 24 पदों पर वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल

बीवीएफसीएल में सीनियर मैनेजर समेत 24 पदों पर वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीवीएफसीएल), असम ने सीनियर मैनेजर समेत विभिन्न 24 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

दिसपुर, 24 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीवीएफसीएल), असम ने सीनियर मैनेजर समेत विभिन्न 24 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

ब्रह्मपुत्र घाटी उर्वरक निगम लिमिटेड (बीवीएफसीएल) ने जिन 24 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें सीनियर मैनेजर (फाइनेंस), डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस), सेफ्टी ऑफिसर, इंजीनियर (सिविल), डिप्टी मैनेजर (एचआर) और ऑफिसर (एचआर) के 1-1; ऑफिसर (फाइनेंस) और इंजीनियर (इंस्ट्रूमेंटेशन) के 2-2; इंजीनियर (मैकेनिकल) के 4; और इंजीनियर (प्रोडक्शन) के 10 पद शामिल हैं।

बीवीएफसीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सीए या आईसीडब्ल्यूए, फायर/केमिकल/मैकेनिकल/सिविल इंजीनियरिंग/इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में बीई/बीटेक की डिग्री या एमबीए/2 वर्षीय पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा पर्सनल मैनेजमेंट और इंडस्ट्रियल रिलेशन/लेबर और सोशल वेलफेयर में होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव होना भी अनिवार्य है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु पद अनुसार 40 से 51 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार 16,400 से 58,000 रुपए प्रति महीने होगी।

अप्लाई करते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो ओपन कैटेगरी (ओसी)/ईडब्ल्यूएस/अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीवीएफसीएल), असम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, जारी पद से सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद, एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 6:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story