आईसीएचआर में 80 जूनियर रिसर्च फेलोशिप पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल

आईसीएचआर में 80 जूनियर रिसर्च फेलोशिप पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल
रिसर्च सेक्टर में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर), नई दिल्ली, ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के कुल 80 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। रिसर्च सेक्टर में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर), नई दिल्ली, ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के कुल 80 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च (आईसीएचआर) की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) पद के लिए वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं, जो मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में इतिहास अध्ययन में पीएचडी कार्यक्रम के लिए पंजीकृत हैं। वहीं, भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करने की सलाह दी जाती है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू, फाइनल मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड के तौर पर 16,500 से 17,600 रुपए के बीच प्रति महीने दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 500 रुपए हैं। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च (आईसीएचआर), नई दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, जारी पद से एक्टिव आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर, एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के बाद कैंडिडेट्स को आवेदन की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ 'सदस्य सचिव, भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद, 35, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली - 110001' पते पर 17 अप्रैल तक पोस्ट करना होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 6:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story