IPL 2026: हैरी ब्रूक के बाद एक इंग्लिश प्लेयर ने की घटिया हरकत, दो साल नहीं खेल पाएंगे आईपीएल, लगेगा बैन

हैरी ब्रूक के बाद एक इंग्लिश प्लेयर ने की घटिया हरकत, दो साल नहीं खेल पाएंगे आईपीएल, लगेगा बैन
आईपीएल 2026 की शुरूआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) को झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज बेन डकेट ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरूआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) को झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज बेन डकेट ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। उनका फोकस राष्ट्रीय टीम में खेलने पर है। अब डकेट अगले दो प्लेयर ऑक्शन में अपना नाम नहीं दे पाएंगे। इसका मतलब है कि वह आईपीएल 2027 और 2028 में नहीं खेल सकेंगे।

उनसे पहले इंग्लैंड के एक और प्लेयर हैरी ब्रूक ने भी ऐसा ही किया था। उन्हें भी दो साल के लिए बैन कर दिया था। दरअसल, बीसीसीआई ने 2025 से पहले ये ऐलान किया था कि कोई भी खिलाड़ी जो बिना किसी सही कारण के नीलामी में खरीदे जाने के बाद बाहर हो जाता है, उसे दो सीजन का बैन झेलना पड़ेगा।

'ये बेहद मुश्किल फैसला'

बेन डकेट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "मैंने आईपीएल से हटने का बेहद मुश्किल फैसला लिया है। मैंने इस बारे में काफी सोचा है। यह आसान निर्णय नहीं था। इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना मेरा बचपन से सपना रहा है। मैं इंग्लिश क्रिकेट को अपना सब कुछ देना चाहता हूं। ऐसा करने के लिए, मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि गर्मियों से पहले मैं शारीरिक और मानसिक रूप से अपनी सबसे अच्छी स्थिति में रहूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं दिल्ली में मौजूद सभी लोगों से तहे दिल से माफी मांगना चाहूंगा। मैं सचमुच इस फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने के अवसर को लेकर बहुत उत्साहित था। मैं पूरी तरह समझता हूं कि एक टीम बनाने में कितना समय और योजना लगती है। मेरे इस फैसले से होने वाली किसी भी तरह की परेशानी के लिए मैं माफी चाहता हूं। मैं सभी प्रशंसकों से भी माफी मांगना चाहूंगा, क्योंकि मैं जानता हूं कि दिल्ली में हर किसी के लिए यह कितना मायने रखता है।"बता दें कि आईपीएल 2026 से दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट को 2 करोड़ रुपए में साइन किया था।

Created On :   24 March 2026 9:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story