IPL 2026: आईपीएल से पहले आरसीबी के लिए आई बुरी खबर, पूरे सीजन से बाहर हुए यश दयाल, सामने आई चौकानें वाली वजह

आईपीएल से पहले आरसीबी के लिए आई बुरी खबर, पूरे सीजन से बाहर हुए यश दयाल, सामने आई चौकानें वाली वजह
आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले से पहले बेंगलुरु के लिए बुरी खबर आई है।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले से पहले बेंगलुरु के लिए बुरी खबर आई है। टीम को पिछले सीजन का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज यश दयाल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मोहम्मद बोबाट ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दयाल निजी कारणों से सीजन में नहीं खेलेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खिलाड़ी अभी भी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने हुए हैं।

यश दयाल को पिछले साल के मिनी ऑक्शन से पहले RCB ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। उन्होंने साल 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ IPL डेब्यू किया था और उसी साल टीम ने खिताब भी अपने नाम किया था। वहीं उनके अभी तक आईपीएल करियर की बात करें तो 43 मैचों में उनके नाम 41 विकेट हैं।

रेप के आरोप का कर रहे सामना

यश दयाल इस समय रेप के आरोपों में घिरे हुए हैं। उन पर गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि दयान ने शादी का झांसा देकर उनका 5 साल तक शोषण किया है। इस शिकायत के बाद उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ।

इसके अलावा जयपुर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने दयाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने साल 2023 में उनके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में जयपुर के सांगानेर सदर थाने में क्रिकेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

फरवरी में की शादी

इन आरोपों के बीच हाल ही में खबर आई थी कि यश ने इसी साल 4 फरवरी को कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे।

Created On :   24 March 2026 8:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story