IPL 2026: ईशान किशन से लेकर संजू सैमसन तक, ये खिलाड़ी हैं ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विश्व की सबसे बड़ी लीग IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट का आगाज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हस सीजन की तरह इस बार भी कई रिकॉर्ड देखने को मिलेंगे। इस टूर्नामेंट में साल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दो बार 270 का बड़ा स्कोर बनाया था। इस दौरान बल्लेबाजों की तूफानी पारी देखने को मिली थी। वहीं, इस लीग में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 2016 में 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी जीती थी। तो आइए उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जो IPL 2026 में अच्छा प्रदर्शन कर ऑरेंज कैप जीतने के दावेदार हैं।
ईशान किशन
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ईशान किशन। जब से उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। वर्ल्ड कप से पहले ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी खेली थी, उसमें 33 गेंदों में शतक और 39 गेंदों में 125 रनों की तूफानी पारी खेली थी। ईशान किशन IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान हैं। उनकी फॉर्म भी बरकराह है उनके पास ऑरेंज कैप जीतने का मौका है।
संजू सैमसन
टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन ने रफ्तार पकड़ ली है। वर्ल्ड कप में उन्होंने अंतिम तीन पारियों में 3 अर्धशतक लगाए थे। IPL 2026 में वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलेंगे उन पर भी नजरे रहेंगी।
विराट कोहली
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रन बनाने खिलाड़ी विराट कोहली हैं। उन्होंने पिछले साल 675 रन बनाए थे, उनको ऑरेंज कैप की लिस्ट से बाहर नहीं किया जा सकता है। उन्होंने पिछले 8 अगल-अलग सीजन में 500 से या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। आईपीएल में डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीती है।
एडन मार्करम
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 165 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले एडन मार्करम शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने साल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 13 पारियों में 445 रन बनाए थे। उनकी फार्म देखें तो वह भी इस बार ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदारों की सूची में नजर आ रहे हैं।
Created On :   24 March 2026 11:53 PM IST












