PSL Vs IPL: कम नहीं हो रहीं पाकिस्तान की मुश्किलें, एक और विदेशी खिलाड़ी ने ज्वाइन किया आईपीएल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शेड्यूल इस बार फिर क्लैश हो रहा है। जहां पीएसएल की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है, वहीं आईपीएल की 28 मार्च से। आईपीएल के साथ सीधा टकराव होने का खामियाजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भुगत रहा है। पिछले दो सीजन में भी यही हुआ था।
इस क्लैश का असर अब खिलाड़ियों के फैसलों पर दिखाई दे रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में मौका मिलने पर कई विदेशी खिलाड़ी पीएसएल को छोड़ रहे हैं।
स्पेंसर जॉनसन ने छोड़ा पीएसएल
अभी तक चार खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। सबसे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने आईपीएल के लिए पीएसएल छोड़ा है। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजूर रहमान की जगह टीम में शामिल किया। वह पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से खेलने वाले थे। इस सूची में दूसरा नाम श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का है, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में सैम करने के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है।
तीसरा नाम वेस्टइंडीज के बॉलर गुडाकेश मोती का है, जो कि वानिंदु हसरंगा की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होंगे। वह पीएसएल में लाहौर कलंदर्स की तरफ से खेलने वाले थे। हालांकि गुडाकेश के लखनऊ में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
यह भी पढ़े -पीएसएल 2026 पाकिस्तान से सुरक्षा गारंटी मिलने के बाद बांग्लादेश के क्रिकेटरों को सरकार ने दी खेलने की मंजूरी
चौथा नाम ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन का है, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथन एलिस की जगह टीम शामिल किया है। वह पीएसएल में क्वेटा ग्लेडिएटर की ओर से खेलने वाले थे।
बौखलाया मोहसिन नकवी
खिलाड़ियों के लगातार पीएसएल छोड़ आईपीएल ज्वाइन करने पर पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट तोड़ेगें, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले साल भी साउथ अफ्रीकी बॉलर कार्बिन बॉश ने आईपीएल के पीएसएल को ठोकर मार दी थी। इसके बाद पीसीबी ने उन पर एक साल का बैन लगा दिया था।
Created On :   24 March 2026 10:24 PM IST













