IPL 2026: आईपीएल की सबसे महंगी टीम बनी आरसीबी, 16 हजार करोड़ में बिकी, राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ा

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आईपीएल के इतिहास की आज दो बड़ी डील हुईं। राजस्थान रॉयल्स के बाद आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) को भी नया मालिक मिल गया। आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले संघ (कंसोर्टियम) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम को 1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर (16,706 करोड़ रुपये) की रकम में खरीदा है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने 15 हजार करोड़ रुपये (1.63 बिलियन डॉलर) में खरीदा था।
क्रिकेटबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन इन्वेस्टमेंट कंपनी ने मिलकर आरसीबी फ्रेंचाइजी को खरीदा है। उन्होंने यूनाइटेड स्पीरिट्स लिमिटेड से बेंगलुरू टीम की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है।
डब्ल्यूपीएल की टीम भी शामिल
अब फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर आर्यमान विक्रम बिरला होंगे। वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन का पद संभालेंगे। इस डील में आईपीएल के साथ-साथ आरसीबी की महिला टीम भी शामिल है। हालांकि अभी यह डील कुछ शर्तों पर निर्भर है। इसे बीसीसीआई समेत बाकी रेगुलेटरी अथॉरिटी से परमिशन मिलनी बाकी है।
यह भी पढ़े -सनराइजर्स हैदराबाद को मिला जैक एडवर्ड्स का रिप्लेसमेंट, इंग्लैंड का खूंखार फास्ट बॉलर बना टीम का हिस्सा
वहीं इस डील पर आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा, 'आईपीएल ने पिछले 20 साल में क्रिकेट की तस्वीर बदल दी है और RCB जैसी टीम के साथ जुड़ना उनके लिए बड़ी बात है।'
बता दें कि आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन है। पिछले सीजन के फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस सीजन में टीम अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।
Created On :   25 March 2026 12:12 AM IST













