IPL 2026: चोटिल हर्षित राणा की इस तेज गेंदबाज की होगी KKR में एंट्री, 152 की स्पीड से करता है गेंदबाजी

चोटिल हर्षित राणा की इस तेज गेंदबाज की होगी KKR में एंट्री, 152 की स्पीड से करता है गेंदबाजी
  • चोट के चलते हर्षित राणा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं
  • नवदीप सैनी उनकी जगह लेंगे
  • 29 मार्च को मुंबई के खिलाफ होगा केकेआर का पहला मैच

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। आईपीएल 2026 का आगाज दो दिन बाद यानि 28 मार्च से हो रहा है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट मिल गया है। टीम ने बुधवार को ऐलान किया कि तेज गेंदबाज नवदीप सैनी हर्षित की जगह शामिल होंगे। बता दें कि टी20 वर्ल्डकप के वॉर्मअप मैच में हर्षित राणा को चोट लगी थी। इसकी वजह से वह वर्ल्डकप और अब आईपीएल से बाहर हो गए हैं।

टीम को इससे पहले आकाशदीप के रूप में एक और बड़ा झटका लगा था। वह भी चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उनकी जगह तेज गेंदबाज सौरभ दुबे ने ली है।

ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड

नवदीप सैनी मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था। लेकिन उनकी किस्मत में आईपीएल खेलना लिखा था। उनके आईपीएल करियर की बात करें तो 32 मैचों में उनके नाम 23 विकेट हैं। वह इस मेगा लीग में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेल चुके हैं। अब केकेआर के लिए खेलेंगे। उन्हें इसके लिए 75 लाख रुपये मिेलेंगे। नवदीप शुरुआती ओवर में तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा आखिरी के ओवर्स में वह सटीक यॉर्कर भी फेंक सकते हैं। उनके पास अच्छा खासा डोमेस्टिक क्रिकेट का अनुभव है, वह 152.85 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर चुके हैं।

29 मार्च को होगा पहला मैच

केकेआर के आईपीएल 2026 में पहले मुकाबले की बात करें तो टीम का सामना मुंबई इंडियंस से 29 मार्च को होगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इसके बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली ये टीम 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। टीम का तीसरा मैच 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स और चौथा मैच 9 अप्रैल को उसे लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।

Created On :   26 March 2026 12:36 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story