Kuldeep Yadav: शादी के बाद पत्नी वंशिका के साथ बांके बिहारी के दर पर पहुंचे कुलदीप यादव, लिया आशीर्वाद, देखें VIDEO

शादी के बाद पत्नी वंशिका के साथ बांके बिहारी के दर पर पहुंचे कुलदीप यादव, लिया आशीर्वाद, देखें VIDEO
टीम इंडिया के स्टार प्लेयर कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका चड्ढा के साथ वृन्दावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार प्लेयर कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका चड्ढा के साथ वृन्दावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। शादी के बाद पहली बार भगवान कृष्ण की नगरी में पहुंचे कुलदीप यादव ने उन्हें 56 भोग अर्पित किए। बता दें कि 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। वह जल्द ही टीम से जुड़ने वाले हैं।

कुलदीप मंगलवार शाम 7 के लगभग मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भगवान बांके बिहारी की पूजा की और आशीर्वाद प्राप्त किया। बांके बिहारी मंदिर सेवायत गोस्वामी ने माला, दुपट्टा, प्रसाद देकर किया उनका स्वागत किया। देखें वीडियो...

14 मार्च को हुई थी शादी

कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त वंशिका चढ्डा के साथ 14 मार्च को शादी की थी। खूबसूरत हिलस्टेशन मसूरी में शादी की सभी रस्में हुई थीं। इस ग्रैंड वेडिंग में कई क्रिकेटर्स पहुंचे थे। इसके अलावा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री समेत अन्य कई वीवीआईपी भी शामिल हुए थे।

शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी हुई थी। जिमसें सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, हेड कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर ऋषभ पंत और शिखर धवन जैसे कई वीआईपी शामिल हुए थे।

आईपीएल 2026 की बात करें तो कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले हैं। उन्होंने टीम ने 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। दिल्ली का पहला मैच बुधवार, 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है।

Created On :   25 March 2026 6:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story