IPL 2026: मुंबई में हुई आईपीएल कैप्टंस मीट, BCCI ने की सभी कप्तानों के साथ बैठक, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी 10 टीमों के कप्तानों के साथ बैठक की। मुंबई स्थित बोर्ड के हेडक्वार्टर में हुई इस मीटिंग में इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट नियम और आचार संहिता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बीसीसीआई ने कैप्टंस मीट के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। देखें...
यह भी पढ़े -एक बार नहीं दो बार नहीं कई बार किया 250+ का आंंकड़ा पार, इस टीम के बैटरों ने उड़ाया गर्दा
RCB और SRH के बीच होगा ओपनिंग मैच
आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के 20 दिन का शेड्यूल जारी किया है। इसकी वजह अप्रैल-मई के दौरान होने वाले पांच राज्यों के चुनाव हैं। इसमें आईपीएल मैच होस्ट करने वाले राज्य बंगाल, तमिलनाडु और असम भी शामिल हैं।
पहले फेज में होने वाले मैच 10 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे। इनमें बंगलूरू, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं।
सभी टीमों की कमान भारतीय प्लेयरों के हाथ
आईपीएल के 18 साल के इतिहास में पहला बार ऐसा हो रहा है जब सभी 10 टीमों की कमान भारतीय प्लेयर्स के हाथों में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग, दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल, गुजरात टायटंस के शुभमन गिल, कोलकाता नाइट राइडर्स के अजिंक्य रहाणे, मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रजत पाटीदार, सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन, पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर और लखनऊ सुपर जायंट्स के ऋषभ पंत हैं।
Created On :   25 March 2026 7:34 PM IST













