IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे सेल को दिया बड़ा सम्मान, रिटायर की उनकी नंबर 12 जर्सी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे सेल को दिया बड़ा सम्मान, रिटायर की उनकी नंबर 12 जर्सी
तीन बार चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) अपने पूर्व खिलाड़ी आंद्रे रसेल को बड़ा सम्मान दिया। फ्रेंचाइजी ने उनकी 12 नंबर जर्सी को रिटायर कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब दो दिन का समय बचा हुआ है। ओपनिंग मैच 28 मार्च को RCB और SRH के बीच खेला जाएगा। इससे पहले तीन बार चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) अपने पूर्व खिलाड़ी आंद्रे रसेल को बड़ा सम्मान दिया। फ्रेंचाइजी ने उनकी 12 नंबर जर्सी को रिटायर कर दिया है। रसेल ने पिछले साल नवंबर में आईपीएल से रिटायरमेंट ले लिया था। वह अब केकेआर में पावर कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

दो बार जिताया खिताब

आंद्रे रसेल ने अपने आईपीएल करियर के करीब 95 फीसदी मैच केकेआर से ही खेले। उन्होंने आईपीएल के अपने 140 मैचों में से 133 कोलकाता के लिए खेले। उन्होंने केवल अपनी बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी टीम को कई मैच जिताए। वह दो बार कोलकाता की खिताबी जीत का हिस्सा रहे। 2014 में जब कोलकाता पहली बार आईपीएल विनर बनी थी, तब रसेल केवल दो ही मैच खेल पाए थे। लेकिन जब टीम ने 2024 में खिताब जीता था, उस समय टीम की जीत के हीरो आंद्रे रसेल ही थे। उन्होंने उस सीजन में 15 मैचों में 185 के स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए और 19 विकेट झटके।

'ये प्लेयर्स को वापस देने का समय'

KKR में अपनी नई भूमिका पर रसेल ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कोच बनने से मेरी मानसिकता में कोई बदलाव आया है। यह उन खिलाड़ियों को कुछ वापस देने जैसा है जिनके साथ और जिनके खिलाफ मैं सालों तक खेला हूं। मुझे वापस आकर इन लड़कों की मदद करने में बहुत अच्छा लग रहा है।'

Created On :   25 March 2026 4:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story