IPL 2026: एक बार नहीं दो बार नहीं कई बार किया 250+ का आंंकड़ा पार, इस टीम के बैटरों ने उड़ाया गर्दा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी लीग IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के शुरू होने में सिर्फ 3 दिन रह गए हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 28 मार्च 2026 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी बीच हम ऐसी टीमों की लिस्ट खगाल रहे हैं, जिन्होंने IPL में 250 का आकड़ा कई बार पार किया है। आइए जानते हैं इस सूची में कौन-सी टीम है सबसे ऊपर।
हैदराबाद का 2025 में प्रदर्शन
IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ऐसी टीम है जो सबसे अधिक मौकों पर 250 से अधिक का स्कोर किया है। इस टीम के बल्लेबाजों ने चार बार यह कारनामा करके दिखाया है। साल 2025 में हैदराबाद ने तीन बार 250 से अधिक का स्कोर किया था। पिछले साल टीम ने RCB के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।
हैदराबाद का 2024 में प्रदर्शन
साल 2024 में सनराइर्ज हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। टीम ने उसी साल दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ भी 266 बनाया था।
इस टूर्नामेंट में चार टीमें ऐसी हैं जिन्होंने 14.1 ओवर में 200 रन बनाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने 2016 में पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐसा किया था। उसके बाद सूची में बचे हुए तीनों स्थानों पर हैदराबाद का ही नाम है। इस टीम ने पिछले सीजन मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ ऐसा किया था।
Created On :   25 March 2026 6:48 PM IST












