NZ Vs SA 5th T20I Match: साउथ अफ्रीका ने पांचवे टी20 में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज पर जमाया 3-2 से कब्जा

साउथ अफ्रीका ने पांचवे टी20 में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज पर जमाया 3-2 से कब्जा
  • साउथ अफ्रीक ने पांचवा टी20 जीता
  • सीरीज में 3-2 से जमाया कब्जा
  • कॉनर एस्टरहुइजेन ने बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने पांचवे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 33 रन से हरा दिया। इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज को मेहमान टीम ने 3-2 से अपने नाम कर लिया। सीरीज का आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी।

एस्टरहुइजेन की तूफानी बैटिंग

साउथ अफ्रीका की तरफ से कॉनर एस्टरहुइजेन तूफानी बैटिंग की। उन्होंने 33 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 75 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 227.27 का रहा। इसके अलावा रुबिन हरमन ने 39 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से बेन सियर्स ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके। इसके अलावा जोश क्लार्कसन और जैकरी फाउल्क्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

न्यूजीलैंड की खराब बैटिंग

न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा बेवॉन जैकब्स ने खेली। उन्होंने 19 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। उनके अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बैटर 30 रन से ज्यादा स्कोर नहीं बना सका। चार बैटर्स तो दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी, वियान मुल्डर और ओटनेल बार्टमैनय ने 2-2 विकेट लिए। कप्तान केशव महाराज को एक सफलता मिली।

कॉनर एस्टरहुइजेन को उनकी शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इसके अलावा सीरीज में उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 50 की औसत और 145.98 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार भी दिया गया।

Created On :   25 March 2026 4:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story