पंत को बदलना होगा खेल का तरीका, युवराज के पास जाना अच्छा संकेत आकाश चोपड़ा

पंत को बदलना होगा खेल का तरीका, युवराज के पास जाना अच्छा संकेत आकाश चोपड़ा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा ने कहा है कि पंत अपनी प्रतिष्ठा के कैदी हो गए हैं और बेहतर परिणाम के लिए उन्हें अपने खेल पर फिर से सोचने की जरुरत है।

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा ने कहा है कि पंत अपनी प्रतिष्ठा के कैदी हो गए हैं और बेहतर परिणाम के लिए उन्हें अपने खेल पर फिर से सोचने की जरुरत है।

आकाश चोपड़ा ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "ऋषभ पंत हमेशा जोखिम भरा शॉट खेलते हैं, जो अक्सर उनके खिलाफ काम करती है। अगर पंत को भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें फिर से खेल की आधारभूत तकनीक पर लौटना चाहिए।"

चोपड़ा ने कहा, "ऋषभ पंत पर नजर रखना सही है। वह अलग तरह के शॉट खेलने की अपनी ही रेप्युटेशन का कैदी है और जब हालात की जरूरत होती है तो वह शायद ही कभी रन बनाता है। पिछले सीजन में, समय लेने और अपनी फॉर्म को फिर से बनाने के मौकों के बावजूद, उसने रिस्की शॉट खेलना जारी रखा, जिसका उसे नुकसान हुआ।"

दिग्गज कमेंटेटर ने कहा, "बारबाडोस में भारत की टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा होने के बाद, वह अब नेशनल टीम में वापसी की रेस से बाहर हैं। चयनकर्ताओं ने ओपनर कीपर और तीसरे नंबर पर बैटिंग कर सकने वाले कीपर को चुना। हालांकि आईपीएल बहुत बड़ा है, लेकिन भारत का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।"

आकाश ने कहा कि टेस्ट में अच्छे परिणाम के बावजूद पंत का बैटिंग अप्रोच पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ को पसंद नहीं था। पंत का पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह से निर्देशन लेने की इच्छा एक सकारात्मक संकेत है, जो गेम को बेहतर बनाने के उनके इरादे को दिखाता है।

पंत ने पिछले सीजन में खेले गए 13 मैचों में 24.45 के खराब औसत से सिर्फ 269 रन बनाए थे।

एलएसजी को पंत से आईपीएल 2026 में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। एलएसजी सीजन की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में 1 अप्रैल को करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 12:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story