बंगाल ममता बनर्जी ने दिया नारा- 'कितना भी करो हमला, फिर से जीतेगा बंगाल', भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

बंगाल ममता बनर्जी ने दिया नारा- कितना भी करो हमला, फिर से जीतेगा बंगाल, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'आप चाहे कितना भी करो हमला, फिर से जीतेगा बंगाल' नारा दिया है। बुधवार को जलपाईगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एसआईआर के जरिए वोट काटने समेत कई आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी तीखा प्रहार किया।

जलपाईगुड़ी, 25 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'आप चाहे कितना भी करो हमला, फिर से जीतेगा बंगाल' नारा दिया है। बुधवार को जलपाईगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एसआईआर के जरिए वोट काटने समेत कई आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी तीखा प्रहार किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि असली वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। साथ ही, पहचान और नागरिकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने कहा, "इतने दिन इसी मिटटी पर रहने के बाद आप हमें विदेशी नागरिक कह रहे हैं। आप कह रहे हैं हमें प्रमाण देना होगा कि हम इस देश के नागरिक हैं या नहीं। पहले आप प्रमाणित करें कि आप इस देश के नागरिक है या नहीं। पहले आप यह साबित करें कि आप इस देश के नागरिक हैं या नहीं और उसके बाद लोगों के सामने किसी दूसरे व्यक्ति को चुनौती दें।"

ममता बनर्जी ने आरोप लगाए कि वे (भाजपा) बंगाल राज्य को ही खत्म कर देना चाहते हैं। इसके लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, "आपको बिहार में मिला दिया जाएगा। मैंने उत्तरी बंगाल के बंटवारे को रोक दिया है। यह बात कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आई थी और मैंने उसी दिन इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। याद रखिए, मैंने लोगों के अधिकारों के लिए सड़कों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी है।"

इसी बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'आप चाहे कितना भी करो हमला, फिर से जीतेगा बंगाल' का नारा दिया। उन्होंने कहा, "4 तारीख को वोटों की गिनती है। इसीलिए कहा जाता है कि 1, 2, 3, 4, हारेगी भाजपा।"

ममता बनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों और महंगाई के मुद्दे को लेकर भी भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "फिर से पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। सामान के दाम बढ़ रहे हैं। मेरे हाथ में कुछ भी नहीं है। मेरे हाथ से सभी कुछ ले लिया गया है। मेरे हाथ में सिर्फ एक चीज है, और वो मेरे पास लोग हैं। भाजपा पार्टी विनाश पार्टी है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 2:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story