भोपाल में कार-ट्रैक्टर की टक्कर में तीन की मौत, चौथा घायल

भोपाल में कार-ट्रैक्टर की टक्कर में तीन की मौत, चौथा घायल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीब कार और ट्रैक्टर के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में दो चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।

भोपाल, 25 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीब कार और ट्रैक्टर के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में दो चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में बैरसिया रोड पर निपानिया जाट क्षेत्र में कार की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से सीधी टक्कर हो गई। ट्रैक्टर की ट्रॉली में अनाज भरा हुआ था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

बताया गया है कि कार सवार भोपाल से बैरसिया की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के भीतर से लोगों को निकलना आसान नहीं था, कार बुरी तरह दब गई थी और उसके दरवाजे भी नहीं खुल रहे थे। बाद में दरवाजे को काटकर कार में सवार चार लोगों को बाहर निकाला गया। जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान हर्ष मेहरा, सतीश मेहरा और लकी कुशवाहा के तौर पर हुई है। यह तीनों युवक भोपाल के निवासी थे। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।

बताया गया है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी और सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने कार के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। परिणामस्वरुप कटर की मदद से कार को काटा गया और कार के भीतर सवार लोगों को बाहर निकाला गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 2:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story