रियो राज की नई फिल्म 'मैडी' का ऐलान, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर होगी कहानी

रियो राज की नई फिल्म मैडी का ऐलान, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर होगी कहानी
हर नई फिल्म के साथ दर्शकों की उम्मीदें भी जुड़ी होती हैं। खासकर जब कोई एक्टर पहले से हिट फिल्म दे चुका हो, तो उसकी अगली फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ जाता है। ऐसे ही एक एक्टर हैं रियो राज, जिनकी पिछली फिल्म 'आन पावम पोलाधाधु' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

चेन्नई, 25 मार्च (आईएएनएस)। हर नई फिल्म के साथ दर्शकों की उम्मीदें भी जुड़ी होती हैं। खासकर जब कोई एक्टर पहले से हिट फिल्म दे चुका हो, तो उसकी अगली फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ जाता है। ऐसे ही एक एक्टर हैं रियो राज, जिनकी पिछली फिल्म 'आन पावम पोलाधाधु' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

अब एक बार फिर वह अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम 'मैडी' रखा गया है, जिसका बुधवार को आधिकारिक ऐलान किया गया।

'मैडी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें दर्शकों को प्यार, इमोशन और हंसी का शानदार मेल देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

फिल्म का निर्देशन कार्तिकेयन बीके कर रहे हैं। वहीं प्रोड्यूस कलाई अरासु कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है।

रियो राज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का टाइटल पोस्टर शेयर किया और फैंस के साथ यह खुशी साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यह फिल्म प्यार और हंसी से भरपूर होगी। साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को भी टैग किया।

फिल्म में सानिया अयप्पन लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिलेगी, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

इसके अलावा, फिल्म में कमीडियन सिंगम पुली और आरजे विजय भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि मलयालम इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अजू वर्गीज भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

फिल्म की शूटिंग को दो अलग-अलग शेड्यूल में होगी। पहला शेड्यूल करीब 20 दिनों का होगा, जिसमें पूरी शूटिंग चेन्नई में की जाएगी। इसके बाद दूसरा शेड्यूल शुरू होगा, जिसमें कुछ हिस्सों की शूटिंग चेन्नई के बाहर की जाएगी। खबर है कि फिल्म की टीम गोवा में भी कुछ सीन शूट करने पर विचार कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 2:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story