आईईए चीफ ने कहा, 'जरूरत पड़ने पर और तेल रिजर्व जारी करने को तैयार'

आईईए चीफ ने कहा, जरूरत पड़ने पर और तेल रिजर्व जारी करने को तैयार
पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर वह अपने अतिरिक्त तेल भंडार जारी करने के लिए तैयार है।

टोक्यो, 25 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर वह अपने अतिरिक्त तेल भंडार जारी करने के लिए तैयार है।

आईईए के प्रमुख (कार्यकारी निदेशक) फातिह बिरोल ने बुधवार को टोक्यो में जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ बैठक के बाद कहा कि एजेंसी वैश्विक सप्लाई में संभावित कमी से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दूसरी इमरजेंसी ऑयल रिलीज की तैयारी रखी जा रही है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब होर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग को लेकर अनिश्चितता बढ़ी हुई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों पर दबाव बना हुआ है और लंबी अवधि की सप्लाई बाधित होने की आशंका गहरा रही है।

जापान, जो अपने करीब 95 प्रतिशत तेल आयात के लिए मध्य पूर्व पर निर्भर है, पहले ही एहतियाती कदम उठा चुका है। सरकार ने निजी क्षेत्र के भंडार से लगभग 15 दिनों की आपूर्ति जारी करना शुरू कर दिया है और 26 मार्च से सरकारी भंडार के उपयोग की योजना है।

प्रधानमंत्री ताकाइची ने यह भी कहा कि मार्च 2026 के अंत तक सऊदी अरब, यूएई और कुवैत के साथ संयुक्त भंडार से भी तेल जारी किया जा सकता है। सामान्य परिस्थितियों में इन भंडारों का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए होता है, लेकिन आपात स्थिति में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घरेलू कंपनियों को प्राथमिकता दी जाती है।

आईईए इससे पहले ही इस महीने 400 मिलियन बैरल तेल जारी करने की घोषणा कर चुका है, जो उसके इतिहास की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। बिरोल ने कहा कि एजेंसी के पास अभी भी लगभग 80 प्रतिशत भंडार सुरक्षित है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि दुनिया इस समय गंभीर ऊर्जा सुरक्षा चुनौती का सामना कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 3:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story