खेसारी लाल यादव का टीवी पर दिखेगा जलवा, 'श्री 420' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर का हुआ ऐलान

खेसारी लाल यादव का टीवी पर दिखेगा जलवा, श्री 420 के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर का हुआ ऐलान
भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव जल्द ही टेलीविजन पर धमाल मचाने वाले हैं। दरअसल, उनकी फिल्म 'श्री 420' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने वाला है।

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव जल्द ही टेलीविजन पर धमाल मचाने वाले हैं। दरअसल, उनकी फिल्म 'श्री 420' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने वाला है।

मेकर्स ने बुधवार को इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और लिखा, "फिल्म श्री 420 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जल्द होने वाला है।"

मेकर्स की पोस्ट देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। खेसारी के लाखों प्रशंसक अब टीवी पर अपनी पसंदीदा फिल्म देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

खेसारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार एक्शन, डांस और गायकी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं, जिनमें दर्शक हमेशा उनका भरपूर साथ देते हैं। किसी भी खास मौके से पहले खेसारी जरूर अपने फैंस के लिए गाने रिलीज करते हैं और बीच-बीच में उनकी फिल्में भी रिलीज होती रहती हैं।

कॉमेडी से भरपूर फिल्म में खेसारी फिल्म में ठग के रोल में नजर आएंगे, जो चतुराई से अपने मिशन को अंजाम देता है। फिल्म का टाइटल पुरानी क्लासिक 'श्री 420' से प्रेरित है, लेकिन कहानी पूरी तरह नई और मनोरंजक है। 'श्री 420' में खेसारी लाल यादव के साथ मधु शर्मा और श्वेता महारा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, श्रद्धा नवल, निशा गुप्ता, श्लेषा मिश्रा, निशा गुप्ता, अलीशा शर्मा, उमाकांत राय, राहुल श्रीवास्तव, सोनू पांडेय, चंदन कश्यप, तवी तिवारी, अमन सिंह, कृति तिवारी, दिव्या यादव, सुनीता वर्मा, आयुषी पांडेय, दिव्या सिंह, बेबी सृष्टि जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को मधु शर्मा और समीर आफताब ने प्रोड्यूस किया है। गाने का संगीत कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया है।

इस मूवी में कुछ स्पेशल अपीयरेंस भी हैं, जिनमें मनोज सिंह टाइगर, अनूप अरोड़ा, देव सिंह, सीपी भट्ट, मात्रू अशोक अत्री और महंतजी जैसे नाम शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 2:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story