Kuldeep Yadav Grand Reception: कुलदीप यादव के रिसेप्शन में शामिल हुए सीएम योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आर्शीवाद, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। क्रिकेटर कुलदीप यादव वंशिका चड्ढा का आज (मंगलवार,17 मार्च) को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन हो रहा है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस समारोह में शामिल हुए। भारतीय क्रिकेटर ने सीएम योगी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। वह करीब 8 मिनट तक वहां रुके। उनके अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी समारोह का हिस्सा बने। कुलदीप यादव और वंशिका ने उनके पैर छुए। अखिलेश ने कुलदीप को गले लगा लिया।
यह भी पढ़े -आईपीएल केकेआर के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा को यकीन, साउदी के साथ काम करने से स्किल्स होगी बेहतर
इससे पहले कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रोल्स रॉयस विंटेज कार में सवार होकर होटल द सेंट्रम पहुंचे। दोनों कपल ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। कुलदीप ने जहां काले कलर का बंद गले वाला सूट पहना है तो वहीं वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी है।
यह भी पढ़े -सबसे ज्यादा मैचों में सबसे ज्यादा रन..फिर क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ? संजू सैमसन ने खुद बताई वजह
कुलदीप की शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला शामिल हुए। देखें वीडियो....
बता दें कि कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी। शादी समारोह में क्रिकेट जगत मशहूर हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल जैसे नाम शामिल हैं।
Created On :   17 March 2026 10:48 PM IST












