Bangladesh Cricket Controversy: बांग्लादेश क्रिकेट में फिर मचा कोहराम, आमने-सामने आए सरकार और क्रिकेट बोर्ड, जानें वजह

बांग्लादेश क्रिकेट में फिर मचा कोहराम, आमने-सामने आए सरकार और क्रिकेट बोर्ड, जानें वजह
बांग्लादेश क्रिकेट में इस समय कोहराम मचा हुआ है। देश की सरकार और क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) आमने-सामने हैं। बोर्ड की ओर से सरकार को चेतावनी दी गई है कि यदि वह क्रिकेट के मामलों में हस्तक्षेप करता है तो इसके उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट में इस समय कोहराम मचा हुआ है। देश की सरकार और क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) आमने-सामने हैं। बोर्ड की ओर से सरकार को चेतावनी दी गई है कि यदि वह क्रिकेट के मामलों में हस्तक्षेप करता है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद खेल मंत्रालय ने उसकी जांच के लिए 5 सदस्यों की कमेटी का गठन किया था। इस समिति को 15 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया था।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीबी का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए क्रिकेट बोर्ड में सरकार की दखलंदाजी आईसीसी के नियमों का उल्लंघन है। बोर्ड ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले को लेकर उसकी आईसीसी के अधिकारियों से बात हो चुकी है। अगर सरकारी दखल जारी रहा तो बांग्लादेश क्रिकेट को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं और उस पर बैन भी लग सकता है।

क्यों हो रहा विवाद?

यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर तमीन इकबाल ने बीसीबी के प्रमुख अमीनुल इस्लाम पर चुनाव प्रक्रिया में दखल देने का आरोप लगाया। तमीम के मुताबिक नामांकन की तारीख दो बार आगे बढ़ाने की कोशिश की गई, साथ ही अमीनुल ने खेल मंत्रालय से कुछ जिलों के काउंसिलर बदलने के लिए कहा था। वहीं बीसीबी प्रमुख ने तमीम के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

चुनाव पिछले साल अक्टूबर में हुए थे, लेकिन उससे पहले ही तमान इकबाल ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का चौंकाने वाला फैसला लिया था। चुनावों में गड़बड़ी मामले में नया एंगल तब आया जब ढाका क्लब के अधिकारियों के अलावा अन्य ग्रुपों ने भी चुनाव में धांधली होने के आरोप लगाए थे।

Created On :   17 March 2026 9:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story