IPL 2026: आईपीएल से पहले LSG को मिली गुड न्यूज, फिट हुआ ये तूफानी तेज गेंदबाज, देखें VIDEO

आईपीएल से पहले LSG को मिली गुड न्यूज, फिट हुआ ये तूफानी तेज गेंदबाज, देखें VIDEO
आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। टूर्नामेंट में खेलने वाली सभी 10 टीमें आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियों को आखिरी रूप दे रही हैं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। टूर्नामेंट में खेलने वाली सभी 10 टीमें आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियों को आखिरी रूप दे रही हैं। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 156 किमी प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मयंक यादव पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। वो लंबे वक्त से अपनी चोट से जूझ रहे थे।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार को मयंक का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो पूरे पेस के साथ गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने स्टार पेसर का फिट होकर मैदान पर गेंदबाजी करना लखनऊ टीम के लिए बड़ी राहत की खबर है। वीडियो में नजर आ रहा है कि मयंक ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है।

वीडियो में मयंक यादव और मुकुल चौधरी के बीच जंग देखने को मिली। मुकुल बैटिंग कर रहे थे और मयंक को 15 रन डिफेंड करने थे। इस दौरान मयंक ने शानदार गेंदबाजी की और 3 रन से मैच अपने नाम कर लिया। अपनी गेंदबाजी के दौरान मयंक ने कुछ शानदार यॉर्कर भी फेंकी। मुकुल को उनकी गेंदबाजी का सामना करने में परेशानी आ रही थी।

मयंक के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक केवल 6 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 20.55 की औसत से 9 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान उनका बेस्ट 3/14 का रहा और इकॉनमी 9.17 की रही। यह आंकड़े भले ही नॉर्मल लग रहे हों, लेकिन अपने इस छोटे से आईपीएल करियर के दौरान मयंक जो बाउंसर और यॉर्कर गेंदें फेंकी थीं, उसकी तारीफ फैंस लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने की थी। अगर वह चोट से प्रभावित न होते तो शायद आज भारतीय टीम का हिस्सा होते।

Created On :   17 March 2026 7:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story