IPL 2026: IPL के इतिहास में ऐसा घातक गेंदबाज जिसने मचा दिया था कोहराम, 12 रन देकर झटके थे 6 विकेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग IPL के 19वें सीजन की शुरूआत 28 मार्च से होने जा रही है। इस लीग के आगाज होने के पहले हमें वो रिकॉर्ड याद आते हैं जो अभी भी अटूट है। फैंस इस बार पिछले रिकॉर्ड को अपने चहेते खिलाड़ी के जरिए टूटते हुए देखना चाहते हैं। इस टूर्नामेंट में कैरेबियाई तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की घातक गेंदबाजी स्पेल जो अभी तक अटूट हैं। तो आइए जानते हैं उन्होंने यह कारनामा कब और किसके खिलाफ किया था।
अल्जारी जोसेफ
अल्जारी जोसेफ का डेब्यू 6 अप्रैल 2019 को हुआ था। अपने डेब्यू में उन्होंने ऐसी घातक गेंदबाजी की जिससे बल्लेबाज पूरी तरह से धरासाई हो गए। यह मैच मुंबई इंडियंन (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा था। उन्होंने 3.4 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे। उनकी गेंदबाजी का यह रिकॉर्ड आज भी अटूट है। यहीं नहीं इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी डाला था।
डेब्यू मैच ही बना इतिहास
अल्जारी जोसेफ ने IPL के शुरुआत में ही आक्रामक गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का का विकेट लिया था। इसके बाद उन्होंने लगातार बल्लेबाजों पर दबाव बना कर रखा और उनकों मौका नहीं दिया। जोसेफ के ओवर में विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा वह भी बहुत कम गेंदों के अंतराल पर। उनकी इस गेंदबाजी को आईपीएल इतिहास में सबसे खतरनाक माना जाता है।
अपने दम पर टीम को दिलाई जीत
अल्जारी जोसेफ ने अपने आईपीएल (IPL) डेब्यू मैच में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से शुरुआत की थी। उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 बनाए थे। यह स्कोर बहुत बड़ा माना जा रहा था और ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेगी। लेकिन उन्होंने ऐसी गेंदबाजी की कि मैच का रुख ही बदल दिया।
हैदराबाद की पूरी टीम सिर्फ 96 रन पर ऑलआउट हो गई थी और उनकी टीम ने 40 रनों से मैच जीत लिया था। जोसेफ के इस प्रदर्शन से उनकों रातों रात एक बड़ा गेंदबाज बना दिया था। इस सीजन फैंस को उम्मीद है शायद कोई गेंदबाज इस रिकॉर्ड को चुनौती दे सके।
Created On :   17 March 2026 6:33 PM IST












