IPL 2026: आईपीएल से पहले CSK ने खेला मास्टरस्ट्रोक, टीम में शामिल किया इंग्लैंड का दिग्गज

आईपीएल से पहले CSK ने खेला मास्टरस्ट्रोक, टीम में शामिल किया इंग्लैंड का दिग्गज
दुनिया की सबसे बड़ी और फेमस क्रिकेट लीग आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। इससे पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा दाव खेला है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया की सबसे बड़ी और फेमस क्रिकेट लीग आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। इससे पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा दाव खेला है। टीम ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जेम्स फोस्टर को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। वह अब टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी और बॉलिंग कोच एरिक सिमंस के साथ मिलकर काम करेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया के जरिए फोस्टर को फील्डिंग कोच बनाए जाने की जानकारी शेयर की। फोस्टर के करियर की बात करें तो इस विकेटकीपर/बल्लेबाज ने को घरेलू क्रिकेट का लंबा अनुभव है। वहीं इंग्लैंड के लिए उन्होंने 18 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके नाम 7 टेस्ट मैचों में 226 रन और 11 वनडे मैचों में 41 रन हैं।

वहीं उनके फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो उन्होंने 289 मैचों में 13,761 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 23 शतक और 70 अर्धशतक निकले। बतौर विकेटकीपर अपने फर्स्ट-क्लास करियर में उन्होंने 839 कैच लपके 62 स्टम्प आउट किए।

केकेआर के साथ भी काम कर चुके

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब जेम्स फोस्टर आईपीएल में किसी टीम के साथ काम करेंगे। वो इससे पहले साल 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच रह चुके हैं। वहीं नवंबर 2022 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स का असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया था। अब वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मिलकर काम करेंगे।

बता दें कि आईपीएल 2026 में चेन्नई अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी। इसके बाद उसका अगला मुकाबला 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स से होगा। टीम का तीसरा मुकाबला 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से और चौथा 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा।

Created On :   16 March 2026 11:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story