BCCI Naman Awards 2026: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चुने गए क्रिकेटर ऑफ द ईय़र, राहुल द्रविड़ को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चुने गए क्रिकेटर ऑफ द ईय़र, राहुल द्रविड़ को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को BCCI इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ ईयर चुना गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को BCCI इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ ईयर चुना गया। रविवार को नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड 2026 में सम्मानित किया। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को भी यह सम्मान मिला।

वर्ल्डकप विजेता टीम को भी किया सम्मानित

समारोह में बीते दो साल में 5 आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाली पांचों टीमों को सम्मानित किया गया। ये पांच हैं - मेंस टी-20 वर्ल्डकप, चैंपियंस ट्रॉफी, विमेंस वर्ल्डकप के अलावा, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली मेंस-विमेंस टीमें शामिल रहीं।

ये बने बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवॉर्ड

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा और महिला टीम की तेज गेंदबाज श्री चरणी को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बात करें हर्षित की तो उन्होंने 2024 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में उन्होंने 15.2 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट लिए। टेस्ट के साथ हर्षित का वनडे डेब्यू भी शानदार रहा था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में 6 फरवरी 2025 को खेले गए इस मुकाबले में 7 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट झटके। इतना ही नहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में हर्षित ने पुणे में 31 जनवरी 2025 को 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

महिला क्रिकेटर एन. चरणी ने पिछले साल जून में इंग्लैंड के खिलाफ उसी की जमीन पर अपना टी20 इंटरनेशल डेब्यू किया था। इस मुकाबले में उन्होंने 3.5 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 4 विकेट लिए और अपने पहले ही मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Created On :   15 March 2026 10:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story