IPL 2026: आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बुरी खबर, इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया इस्तीफा

आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बुरी खबर, इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया इस्तीफा
आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब कुछ दिन बचे हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब कुछ दिन बचे हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर पद से इस्तीफा दे दिया है। पीटरसन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। बता दें कि युवा प्रतिभा को निखारने के लिए उन्होंने दिल्ली टीम को पिछले ही सीजन ज्वाइन किया था।

क्या बोले पीटरसन?

पीटरसन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मैं आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मेंटर नहीं बन सकता। मैं उस समय के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकता, जो काम की आवश्यकता है। सभी खिलाड़ियों को इस सीजन के लिए शुभकामनाएं!'

उन्होंने आगे लिखा, 'हालांकि मैं आपको कॉम बॉक्स में वापस देखूंगा! आईपीएल दुनिया की सबसे अच्छी लीग है और मैं आप सभी को जल्द ही देखने के लिए इंतज़ार नहीं कर सकता!'

बता दें कि पिछले सीजन में केविन पीटरसन बीच टूर्नामेंट के दौरान छुट्टियों पर चले गए थे, इसे लेकर उनकी जमकर आलोचना हुई थी। उस समय दिल्ली ने केवल तीन मैच ही खेले थे और केविन पीटरसन एक सप्ताह के लिए मालदीव्स छुट्टियां मनाने चले गए थे। जब वो वापस आए थे तो टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने उनका मजाक भी बनाया था।

लखनऊ से होगा पहला मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगा। आईपीएल फेज-1 शेड्यूल के मुताबिक दिल्ली दूसरा मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 अप्रैल को, तीसरा 8 अप्रैल को गुजरात जायंट्स के खिलाफ और आखिरी मैच 11 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलेगी।

Created On :   14 March 2026 9:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story