IPL 2026: IPL में किस गेंदबाज का स्पेल रहा सबसे महंगा, जोफ्रा आर्चर से लेकर मोहम्मद शमी तक, किसने लुटाए ज्यादा रन

IPL में किस गेंदबाज का स्पेल रहा सबसे महंगा, जोफ्रा आर्चर से लेकर मोहम्मद शमी तक, किसने लुटाए ज्यादा रन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL विश्व की सबसे बड़ी टी-20 लीग है। इसमें बल्लेबाजों का अक्सर जलवा देखने को मिलता है। इस टूर्नामेंट में बल्लेबाज इतने आक्रामक हो कर खेलते हैं कि गेंदबाजों के धागे खोल देते हैं। कई बल्लेबाज ऐसे हैं जो गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी को भी बाउंड्री के पार भेजने की क्षमता रखते हैं। आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे मौके आए हैं जब गेंदबाज सबसे महंगे साबित हुए। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है। उससे पहले आइए जान लेते हैं कि इस लीग में किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा रन दिए।

जोफ्रा आर्जर अपने स्पेल में रहे सबसे मंहगे

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने 23 मार्च 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए 4 ओवर में 76 रन दिए थे। इस दौरान उनका इकॉनामी रेट 19.00 का रहा और उन्होंने एक भी विकेट नहीं लिए। IPL के इतिहास में उनका स्पेल सबसे महंगा माना जाता है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस सूची में पहले नंबर पर हैं।

शमी के ओवर में बल्लेबाजों ने बटोरे सबसे ज्यादा रन

दूसरे नंबर पर हैं, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ये सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। उन्होंने 12 अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 4 ओवर में 75 रन खर्च किए थे। इस दौरान शमी को कोई भी विकेट नहीं मिला और बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर जमकर चौके, छक्के लगाए।

तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के गेंदबाज विल ओ’रूर्के

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ रूर्के तीसरे नंबर पर हैं। वह लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए 4 ओवर में 74 रन दिए थे। इस दौरान उनको दो विकेट मिले लेकिन उनका ओवर काफी महंगा रहा।

इस लिस्ट में मोहित शर्मा हैं 4थें स्थान पर

भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं, ये गुजरात जायंट्स के खेलते हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए 4 ओवर में 73 रन दे थे।

5वें स्थान पर बेसिल थंपी

भारतीय तेज गेंदबाज बेसिल थंपी 5वें नंबर पर हैं, ये सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए 4 ओवर में 70 रन लुटाए थे।

Created On :   14 March 2026 6:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story