PAK vs BAN 2nd ODI: बांग्लादेश के बॉलर आगबबूला हुए सलमान आगा, गुस्से में उतारकर फेंका हेलमेट, देखें बीच मैदान में मचे जबदस्त बवाल का वीडियो..
डिजिटल डेस्क, भोपाल। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दूसरे मैच में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, पाकिस्तान के बल्लेबाज आगा सलमान जिस तरह से रनआउट हुए, उसके बाद खेल भावना पर सवाल उठने लगे हैं। रन आउट होने के बाद सलमान आगा गुस्से से लाल हो गए, उन्होंने अपने दस्ताने और हेलमेट उतारकर जमीन पर फेंक दिए। उनके ड्रेसिंग रूम में वापस लौटने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने मोहम्मद रिजवान से भी बहस की।
क्यों हो रहा विवाद?
मैच में पाकिस्तान टीम पहले बैटिंग करने उतरी। बांग्लादेश की तरफ से 39वां ओवर मेहदी हसन मिराज फेंक रहे थे और सामने मोहम्मद रिजवान बैटिंग कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर रिजवान ने सामने की तरफ हल्का सा पुश किया, जिसकी वजह से गेंद वापस गेंदबाज की दिशा में आ रही थी। नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर सलमान आगा अपनी क्रीज से बाहर थे। गेंद पहले सलमान के बैट में लगी और फिर मेंहदी हसन के हाथों में गई। इस दौरान दोनों के बीच टक्कर भी हुए।
सलमान ये सोचकर गेंद को उठाने लगे कि वो प्ले में नहीं है। लेकिन इससे पहले ही मेंहदी हसन ने बॉल उठाकर स्टंप पर दे मारी और अंपायर से रनआउट की अपील की। नियम के मुताबिक थर्ड अंपायर ने सलमान को आउट करार दिया।
गुस्से से आग बबूला हुए सलमान आगा
खुद को इस तरह आउट दिए जाने के बाद आगा सलमान गुस्सा गए। उन्हें बांग्लादेश के खिलाड़ियों की ओर से दिखाई गई खेल भावना जरा भी पसंद नहीं आई। सलमान ने गुस्से में आकर अपने दास्ताने और हेलमेट उतारकर फेंक दिया। इसके अलावा जब वो वापस ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट रहे थे, तब भी उन्होंने बैट और हेलमेट को जमीन पर पटक दिया और बहुत जोर से गुस्से में चिल्लाते हुए नजर आए। देखें वीडियो...
Created On :   13 March 2026 9:37 PM IST














