IPL 2026: आईपीएल से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये स्टार बॉलर, जानें वजह

आईपीएल से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये स्टार बॉलर, जानें वजह
आईपीएल 2026 से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए बुरी खबर सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। सभी 10 टीमों ने इस सबसे बड़ी लीग का खिताब अपने नाम करने के लिए कमर कस ली है। इस बीच तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बता दें कि उन्हें केकेआर ने 4 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में रिटेन किया था।

चोट की वजह से हुए बाहर

हर्षित को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्डकप के अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी। उन्हें इसके चलते वर्ल्डकप से भी बाहर होना पड़ा था। हर्षित अभी भी चोट से उबर नहीं सके हैं। उधर, केकेआर ने अभी तक हर्षित ऱाणा का कोई रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है। शुक्रवार को टीम ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। संभव है कि वो ही टीम में हर्षित की जगह लेंगे।

केकेआर की बढ़ी मुश्किलें

टीम को कई मैचों में अपनी दम पर जीत दिलाने वाले ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं। इसके बाद अब हर्षित राणा का आईपीएल 2026 से बाहर होना केकेआर के लिए बहुत बड़ा झटका है। शुरुआती और डेथ ओवरों में हर्षित अच्छी गेंद करते हैं। इसके अलावा वह जरूरत पर अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

वहीं बात करें ब्लेसिंग मुजरबानी की तो हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में व सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 13 विकेट लिए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स टीम उनसे हर्षित राणा की भरपाई करने की उम्मीद होगी।

Created On :   13 March 2026 9:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story