IPL Records: IPL के इतिहास में बने ऐसे 4 कीर्तिमान , जिन्हें तोड़ना बल्लेबाजों के लिए बना चुनौती, आइए जाने किसने बनाया यह रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग IPL में बल्लेबाजों की तूफानी पारियां अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसे कई बल्लेबाज हैं जो मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। इस लीग में हर वर्ष नए रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं। हालांकि कुछ कीर्तिमान ऐसे भी हैं जो अभी तक कोई भी तोड़ नहीं पाया है। बता दें, इस बार IPL 28 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। लीग शुरू होने से पहले फैंस पुराने रिकार्ड को अपने चहेते बल्लेबाज के हांथों तोड़ने का सपना देख रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ रिकार्ड के बारे में।
गेल ने खेली विस्फोटक पारी
टी20 लीग IPL विश्व का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। इस लीग में सबसे बड़ा और व्यक्तिगत रिकार्ड क्रिस गेल के नाम है। RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) की ओर से खेलते हुए उन्होंने वर्ष 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे। गेल ने अपनी इस पारी में 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे। इन्होंने पारी इतनी ताबड़तोड़ खेली थी कि आज भी कोई बल्लेबाज इनके करीब नहीं पहुंच पाया है।
विराट का आईपीएल सीजन रहा शानदार
वर्ष 2016 में विराट कोहली का आईपीएल सीजन काफी शानदार रहा था। उन्होंने उस वर्ष 16 पारियों में 81.08 की औसत से 973 रन बनाए थे। उस साल विराट ने 4 शतकीय पारी भी खेली थी। इनकी विस्फोटक पारी के करीब आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया है। कुछ बल्लेबाजों ने इनके रिकार्ड के करीब पहुंचने की कोशिश की लेकिन वे 900 के आगे निकल ही नहीं पाए। जोस बटलर ने 863 रन और साल 2023 में शुभमन गिल ने 890 रन बनाए थे।
कोहली और डिविलियर्स की सबसे बड़ी साझेदारी
आईपीएल इतिहास में 14 मई 2016 को एम.त चिन्नास्वामी स्टेडियम में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना था। यह कीर्तिमान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम है। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर गुजरात लायंस (GL) के खिलाफ 229 रन की साझेदारी की थी। इस दौरान एबी डिविलियर्स ने 52 गेंदों पर नाबाद 129 रन बनाए थे वहीं, विराट कोहली मे 55 गेंदों में 109 रन की धुआधार पारी खेली थी। इस साझेदारी की बदौलत RCB ने 248/3 का विशाल स्कोर बनाया था। विपक्षी टीम गुजरात लायंस को बड़े अंतर (144 रन) से हराया था।
क्रिस गेल का सबसे तेज शतक
इस लीग में क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों पर शतक लगाया था। उन्होंने यह कारनामा वर्ष 2013 में किया था। यह पेशेवर क्रिकेट में सबसे तेज शतक माना जाता है और आज भी यह रिकॉर्ड कायम है।
Created On :   13 March 2026 9:01 PM IST












