T20 World Cup 2026: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विराट कोहली से निकल आगे, टॉप-3 भारतीयों की सूची में हुए शामिल, जाने कैसे

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विराट कोहली से  निकल आगे,  टॉप-3 भारतीयों की सूची में हुए  शामिल, जाने कैसे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया ने लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इस फॉर्मेट में भारत 3 टॉफी जीतने वाली इकलौती टीम बन गई है। कप जीतने में विकेटकीपर संजू सैमसन, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने अहम रोल अदा किया। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-3 भारतीयों की सूची में शामिल हो गए हैं, दूसरी तरफ विराट कोहली इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

छक्के जड़ने के मामलों में कोहली से आगे निकले हार्दिक

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 160.74 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए। उन्होंने 9 मैचों में दो अर्धशतक लगाए और जरूरत पड़ने पर जबरर्दस्त स्पैल डाले और टूर्नामेंट में कुल नौ विकेट झटके। हार्दिक पांड्या टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। हार्दिक ने अभी तक 138 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 126 सिक्स लगाए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 15 छक्के लगाए हैं। वहीं, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 124 टी-20 मैचों में 124 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा के नाम टी-20 में भारत ही नहीं बल्कि ओवरऑल सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉड दर्ज है। उन्होंने 159 मैचों में 205 छक्के लगाए हैं। इस सूची में इंडिया टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव113 मैचों में 179 छक्के जड़े हैं वह दूसरे नंबर पर हैं। आपको बता दें, विराट कोहली और रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल और टेस्ट फॉर्मेट संन्यास ले चुके हैं।

खिताब जीतना व्यक्तिगत वादा पूरा करने जैसा रहा- हार्दिक

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक ने कहा खिताब जीतना एक व्यक्तिगत वादा पूरा करने जैसा रहा है। उन्होंने कहा बारबाडोस में जीत (2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ) के बाद मैंने खुद से वादा किया था कि मैं जो भी टूर्नामेंट खेलूंगा, जीतने के लिए खेलूंगा और कप भी उठाउंगा। अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह जीत इस बात का सबूत है कि मैने स्वयं से जो वादा किया था वह पूरा कर दिखाया। पांड्या उन 4 भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल किया गया।

Created On :   12 March 2026 7:57 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story