IPL 2026: धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे या नहीं? CSK के CEO ने किया खुलासा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेलेंगे या नहीं? ये सवाल फैंस के मन में उठ रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि धोनी आईपीएल में खेलेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी भूमिका टीम में क्या होगी, इसका निर्णय कोचिंग स्टाफ करेगा।
विश्वनाथ ने बताया, 'धोनी इस सीजन के सभी मैच खेलेंगे। हालांकि उन्हें बल्लेबाज, विकेटकीपर-बल्लेबाज या इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा या नहीं, इसका फैसला टीम का क्रिकेटिंग स्टाफ करेगा।'
टीम के साथ प्रैक्टिस की शुरू
धोनी ने इस महीने की शुरुआत में ही चेन्नई पहुंच गए हैं। उन्होंने टीम के साथ प्रैक्टिस करनी भी शुरू कर दी है। इससे पहले फरवरी में उन्होंने अपने होम टाउन रांची में हल्के नेट सेशन के साथ अपनी तैयारी शुरू की थी। बता दें कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम ने नए सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
यह भी पढ़े -वर्ल्डकप के बाद ट्रेन से अपने घर पहुंचा टीम इंडिया का ये स्टार ऑलराउंडर, कोई पहचाने न इसलिए छिपकर किया सफर
इससे पहले यह कहा जा रहा था कि संजू सैमसन के टीम में आने से धोनी की भूमिका सीमित हो सकती है। हालांकि अब टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया कि धोनी पूरे सीजन टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि पिछले सीजन में टीम के रेगुलर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी ने कप्तानी की संभाली थी। टीम के पिछले सीजन के प्रदर्शन की बात करें तो वह अच्छा नहीं रहा था। सीएसके आईपीएल के इतिहास में पहली दफा पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी।
Created On :   11 March 2026 11:37 PM IST












