IPL Records: न जसप्रीत बुमराह और न ही जहीर खान, ये बॉलर हैं आईपीएल इतिहास के टॉप-5 हाईएस्ट विकेट टेकर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। आईपीएल में गेंदबाजों के मुकाबले बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है। हालांकि अब तक हुए 18 सीजन में कई ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने अपने दम पर मैच का रूख बदल दिया है। चौकानें वाली बात ये है कि टॉप-5 गेंदबाजों में आज के समय के सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं है। आइए जानते हैं उनके बारे में...
युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। चहल टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, आरसीबी और अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले हैं। उन्होंने अभी तक 174 मैच खेले हैं जिनके नाम 221 विकेट हैं। इस दौरान उनको इकोनॉमी 7.96 का रहा है। वह इस लीग में एक ही मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।
भुवनेश्वर कुमार
आईपीएल 2025 में अपनी गेंदबाजी से आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले भुवनेश्वर कुमार इस लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। स्विंग मास्टर कहे जाने वाले भुवनेश्वर 2011 से इस मेगा लीग का हिस्सा हैं। वह कई फ्रेंचाइजियों का हिस्सा रहे हैं। उनके नाम 190 मुकाबलों में 198 विकेट हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी महज 7.69 की रही है।
पीयूष चावला
आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरा नंबर पीयूष चावला का है। वह आईपीएल के पहले सीजन से खेल रहे हैं। उन्होंने लीग में चेन्नई, कोलकाता नाईट राइडर्स, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेला है। पीयूष के नाम 192 मुकाबलों में 192 विकेट हैं। 17 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
यह भी पढ़े -मंदिर में वर्ल्डकप ट्रॉफी ले जाने पर गहराया विवाद, कीर्ति आजाद के बयान पर भड़के ईशान किशन, कही ये बात
सुनील नरेन
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर सुनील नरेन इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। वह इस लिस्ट में शामिल इकलौते विदेशी गेंदबाज हैं। नरेन ने टूर्नामेंट में 192 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 189 विकेट लिए हैं। खास बात यह है कि उनका इकोनॉमी मात्र 6.80 का रहा है। नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
रविचंद्रन अश्विन
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अश्विन पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 221 मैचों में कुल 187 विकेट लिए हैं। अश्विन का टूर्नामेंट में इकोनॉमी 7.20 का रहा है। वहीं, 34 रन देकर 4 विकेट उनका इस लीग में बेस्ट प्रदर्शन रहा है।
Created On :   10 March 2026 11:38 PM IST













