IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी, 16 दिन में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, ओपनिंग मैच में भिड़ेंगे RCB और SRH

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। लीग की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। BCCI ने अभी शुरुआती 20 मुकाबलों का यानी पहले फेज का शेड्यूल जारी किया है। इस दौरान 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मैच खेले जाएंगे।
दरअसल, पहले टूर्नामेंट का आगाज 26 मार्च से होना तय किया गया था। लेकिन, बंगाल और तमिलनाडु समेत देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने की वजह से इसे दो दिन आगे बढ़ाया गया है। ओपनिंग मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इसी मैदान पर पिछले साल आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मची थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।
पहले फेज में 4 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं। पहला मैच 28 मार्च (शनिवार) को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। 4, 5,11 और 12 अप्रैल डबल हैडर खेले जाएंगे।
देखें IPL 2026 का पूरा शेड्यूल...
| डेट | मैच | वेन्यू |
| 28 मार्च 2026 (शनिवार) | RCB बनाम SRH | बेंगलुरु |
| 29 मार्च 2026 (रविवार) | MI बनाम KKR | मुंबई |
| 30 मार्च 2026 (सोमवार) | RR बनाम CSK | गुवाहाटी |
| 31 मार्च 2026 (मंगलवार) | PBKS बनाम GT | मुल्लनपुर |
| 01 अप्रैल 2026 (बुधवार) | LSG बनाम DC | लखनऊ |
| 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) | KKR बनाम SRH | कोलकाता |
| 03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) | CSK बनाम PBKS | चेन्नई |
| 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) | DC बनाम MI | दिल्ली |
| 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) | GT बनाम RR | अहमदाबाद |
| 05 अप्रैल 2026 (रविवार) | SRH बनाम LSG | हैदराबाद |
| 05 अप्रैल 2026 (रविवार) | RCB बनाम CSK | बेंगलुरु |
| 06 अप्रैल 2026 (सोमवार) | KKR बनाम PBKS | कोलकाता |
| 07 अप्रैल 2026 (मंगलवार) | RR बनाम MI | गुवाहाटी |
| 08 अप्रैल 2026 (बुधवार) | DC बनाम GT | दिल्ली |
| 09 अप्रैल 2026 (गुरुवार) | KKR बनाम LSG | कोलकाता |
| 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) | RR बनाम RCB | गुवाहाटी |
| 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) | PBKS बनाम SRH | मुल्लनपुर |
| 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) | CSK बनाम DC | चेन्नई |
| 12 अप्रैल 2026 (रविवार) | LSG बनाम GT | लखनऊ |
| 12 अप्रैल 2026 (रविवार) | MI बनाम RCB | मुंबई |
Created On :   11 March 2026 8:04 PM IST












