Ishan Kishan On Kirti Azad: मंदिर में वर्ल्डकप ट्रॉफी ले जाने पर गहराया विवाद, कीर्ति आजाद के बयान पर भड़के ईशान किशन, कही ये बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी मंदिर में ले जाने को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वर्ल्डकप ट्रॉफी को मंदिर ले जाना गलत है। अब उनके इस विवादित बयान पर टीम इंडिया को वर्ल्डकप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले ईशान किशन का रिएक्शन सामने आया है।
पटना पहुंचे ईशान किशन ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। इस दौरान उनसे कीर्ति आजाद के कमेंट को लेकर सवाल किया गया, जिस पर वह भड़क गए। उन्होंने कहा, "इतना अच्छा वर्ल्ड कप जीते। अच्छे सवाल आप लोग करिएगा। ये कीर्ति आजाद क्या बोले? इस पर मैं क्या बोलूं? कुछ अच्छा सवाल करिए।"
क्या था कीर्ति आजाद का पूरा बयान?
टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चैयरमैन जय शाह अहमदाबाद के एक हनुमान मंदिर पहुंचे थे। इस पर कीर्ति आजाद ने कमेंट किया था। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "शेम ऑन टीम इंडिया। हमने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था, हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और सिख थे। हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत हिंदुस्तान में लेकर आए। आखिर भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है?"
यह भी पढ़े -टी20 कम और वनडे ज्यादा खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, 2027 वर्ल्डकप को ध्यान में रखते हुए BCCI ने लिया फैसला
उन्होंने आगे लिखा, "मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? गुरुद्वारा क्यों नहीं? यह टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है - सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं! सिराज ने इसे कभी मस्जिद में प्रदर्शित नहीं किया। संजू इसे कभी चर्च में नहीं ले गए। यह ट्रॉफी हर धर्म के 1.4 अरब भारतीयों की है। यह किसी एक धर्म की जीत का जश्न नहीं है!"
Created On :   10 March 2026 10:08 PM IST












