T20 World Cup 2026: अर्शदीप सिंह पर ICC ने लिया कड़ा एक्शन, टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में डेरिल मिचेल को मारी थी गेंद

अर्शदीप सिंह पर ICC ने लिया कड़ा एक्शन, टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में डेरिल मिचेल को मारी थी गेंद
वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने तगड़ा एक्शन लिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने तगड़ा एक्शन लिया है। रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्डकप के फाइनल मैच में अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के बैटर डेरिल मिचेल को गेंद मारी थी। आईसीसी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना और भारतीय गेंदबाज पर जुर्माना लगाया।

इस बारे में आईसीसी ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि अर्शदीप सिंह की 15 फीसदी मैच काटी गई है, साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। आईसीसी ने यह एक्शन ICC की आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन के मामले में लिया गया।

अर्शदीप से गुस्से में मिचेल को गेंद मारी

फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में अर्शदीप ने गुस्से में आकर मिचेल की तरफ गेंद फेंकी थी। जो उनके पैड्स पर लगी थी। इसे आईसीसी की आचार संहिता के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन माना गया। इस नियम के मुताबिक मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की ओर बिना किसी कारण या खतरनाक तरीके से गेंद या अन्य उपकरण फेंकना गलत माना जाता है।

बता दें लेवल-1 उल्लंघन के मामले में खिलाड़ी को आधिकारिक चेतावनी से लेकर ज्यादा से ज्यादा 50 फीसदी मैच फीस तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके साथ ही एक या दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए जाते हैं। यदि किसी खिलाड़ी को 2 साल में 4 या उससे ज्यादा डिमेरिट पॉइंट मिल जाते हैं तो वह सस्पेंशन पॉइंट्स में बदल जाते हैं और खिलाड़ी पर बैन लग सकता है।

Created On :   10 March 2026 7:01 PM IST

Tags

Next Story