'Hundred' Cricket League: भारत विमेंस टीम की सुपरस्टार प्लेयर ने ‘द हंड्रेड’ लीग में की धमाकेदार एंट्री, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने बड़ी कीमत में खरीदा

भारत विमेंस टीम की सुपरस्टार प्लेयर ने ‘द हंड्रेड’ लीग में की धमाकेदार एंट्री, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने बड़ी कीमत में खरीदा
वनडे वर्ल्डकप 2025 का खिताब अपने नाम करने के बाद भारत की महिला क्रिकेटरों की डिमांड पूरी दुनिया में बढ़ने लगी है। ताजा उदाहरण इंग्लैंड की फेमस क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ में देखने को मिला।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। वनडे वर्ल्डकप 2025 का खिताब अपने नाम करने के बाद भारत की महिला क्रिकेटरों की डिमांड पूरी दुनिया में बढ़ने लगी है। ताजा उदाहरण इंग्लैंड की फेमस क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ में देखने को मिला। टीम इंडिया स्टार ओपनर स्मृति मंधाना के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेटरों की मौजूदा लीग के विमेंस प्लेयर्स के ड्रॉफ्ट में देखने को मिली। ऋचा घोष को जहां 50,000 पाउंड (करीब 61 लाख रुपये) का कॉन्ट्रैक्ट मिला, वहीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को बुधवार को हुए ऑक्शन में कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ।

बता दें कि महिला खिलाड़ियों के ड्रॉफ्ट में कुल 178 प्लेयर्स पर बोली लगी। वहीं, 28 प्लेयर्स को टूर्नामेंट से पहले ही फ्रेंचाइजी ने रिटेन कर लिया था या फिर सीधे साइन कर लिया था। 21 जुलाई से शुरू होने जा रही इस लीग का समापन 16 अगस्त को होगा। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने ऋचा को 50,000 पाउंड में खरीदा, जो भारतीय रुपये में करीब 61 लाख होता है।

स्मृति मंधाना को इस टीम ने सीधे साइन किया

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना को सीधे साइन किया। फ्रेंचाइजी ने उनके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की स्टार बैटर मेग लैनिंग को भी सीधे साइन करने के ही अपनी टीम का हिस्सा बनाया। भारत की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को सनराइजर्स लीड्स ने 27,500 पाउंड यानि भारतीय करेंसी में करीब 34 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। भारत की यास्तिका भाटिया और श्री चरणी अनसोल्ड रहीं।

Created On :   12 March 2026 11:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story