PAK vs BAN 2nd ODI: पाकिस्तान ने किया हिसाब बराबर, बांग्लादेश को 128 रन से रौंदा, 15 मार्च को खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 128 रन से हरा दिया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की। पहले वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा।
ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 47.3 ओवर में 274 रन पर सिमट गई। 275 रन के टारगेट की पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केवल 15 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज आउट हो गए थे।
बारिश के कारण रुका खेल
बांग्लादेश का स्कोर 6.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 27 रन था, तभी बारिश आ गई और मैच थोड़ी देर रुका रहा। ऐसे में बांग्लादेश को 32 ओवर में 243 रन का टारगेट मिला। लिटन दास और तौहीद हृदोय ने चौथे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी कर जैसे-तैसे बांग्लादेश की मैच में वापसी करवाई। एक समय बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 73 रन था। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने मैच में फिर अपनी पकड़ बनाई और बांग्लादेश ने अपने 7 विकेट महज 41 रनों के अंदर गंवा दिए। मेहमान टीम 23.3 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई।
बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और सदाकत माज ने 3-3 विकेट झटके। शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद वसीम और फहीम अशरफ को एक-एक सफलता मिली।
सदाकत माज बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
पाकिस्तान के लिए सदाकत माज ने 75 रन की पारी खेली। उनके अलावा सलमान आगा 64 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने 3 विकेट झटके। मेहदी हसन मिराज को दो विकेट मिले। तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान ओर नाहिद राणा ने भी एक-एक विकेट हासिल किए। सदाकत माज को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
Created On :   14 March 2026 12:46 AM IST













