Kuldeep-Vanshika Marriage: शादी के बंधन में बंधे कुलदीप और वंशिका, मसूरी में लिए सात फेरे, समारोह शामिल हुईं नामी हस्तियां

शादी के बंधन में बंधे कुलदीप और वंशिका, मसूरी में लिए सात फेरे, समारोह शामिल हुईं नामी हस्तियां
भारत के स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 14 मार्च को मसूरी में सात फेरे लिए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 14 मार्च को मसूरी में सात फेरे लिए। शादी समारोह की सभी रस्में मसूरी के सवोय होटल में संपन्न हुईं। दोनों परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट से जुड़ी कई जानीमानी हास्तियां भी ने कपल को आशीर्वाद देने पहुंचीं।

विराट-रोहित समेत कई बड़े क्रिकेटर्स हुए शामिल

कुलदीप की शादी के ग्रैंड फंक्शन में क्रिकेट जगत की कई नामी हस्तियां पहुंची। रिपोर्ट्स की मानें तो कुलदीप की शादी में विराट कोहली, पीयूष चावला, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, सुनील गावस्कर, रिंकू सिंह और सुरेश रैना शादी समारोह में पहुंचे।

ऐसा रहा समारोह

सबसे पहले 14 मार्च की शाम जयमाला की रस्म हुई। मंच पर कुलदीप यादव और वंशिका सिंह ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद मंडप में सात फेरों की रस्म पूरी की गई। इससे पहले कुलदीप यादव गोल्डन कलर की शेरवानी पहनकर अपनी दुल्हनिया को लेने बारात लेकर निकले। इस दौरान बारात में मौजूद युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा समेत अन्य क्रिकेटर्स ने पिंक और सफेद रंग के साफे बांधे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर मेहमानों और खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया।

लखनऊ में होगा रिसेप्शन

बताया जा रहा है कि 17 मार्च को कुलदीप यादव लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। इस फंक्शन में क्रिकेट के अलावा राजनीति और बिजनेस जगत से जुड़ी हस्तियां शामिल होंगी। बता दें कि कानपुर के रहने वाले इस जोड़े ने 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में सगाई की थी। वंशिका ने अपनी स्कूलिंग कानपुर से की, जिसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चली गईं। वंशिका भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में कार्यरत हैं। दोनों की शादी पहले नवंबर 2025 में तय हुई थी, लेकिन वर्ल्ड कप की वजह से इसे टाल दिया गया।

Created On :   15 March 2026 12:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story