Top 5 Batters Strike Rate: IPL के इतिहास में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने में किस बल्लेबाज का रहा है दबदबा, आइए जाने टॉप-5 में पहला नाम किसका

IPL के इतिहास में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने में किस बल्लेबाज का रहा है दबदबा, आइए जाने टॉप-5 में पहला नाम किसका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का दबदबा और आक्रामक खेल देखने को मिलता है। इसमें सभी बेखौफ होकर चौके, छक्के जड़ते हैं। इस लीग का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाए है।

फिल साल्ट

पहले नंबर पर हैं, इंग्लैंड के विकेटकीपर/ बल्लेलबाज फिल साल्ट ने IPL में सिर्फ 34 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 175 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। साल्ट ने कम मुकाबले खेलने के बाद भी उस सीजन 10 अर्धशतक लगाते थे। उन्होंने विस्फोटक पारी खेलते हुए कुल 1056 रन बनाए थे।

आंद्रे रसेल

तूफानी पारी खेलने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आंद्रे रसेल IPL में जमकर चौके-छक्के लगाते हैं। इस लीग में वह फैंस का भरपूर मनोरंजन कराते है। रसेल सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 174 की स्ट्राइक रेट से 2,651 रन बनाए हैं।

ट्रेविस हेड

आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से खेलने वाले बल्लेबाज ट्रेविस हेड तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने 38 मुकाबले खेले और 1 शतक और 8 अर्धशतक लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 170 का था।

क्लासन का स्ट्राइक रेट

हेनरिक क्लासन आईपीएल में सनराइजर्स की ओर से खेलते हैं। वह इस टूर्नामेंट में सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने आईपीएल में 49 मुकाबलों में 1,480 रन बनाए थे। इस दौरान क्लासन ने 169 की स्ट्राइक रेट ने रन बटोरे थे।

निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से फैंस को मनोरंजन कराते हैं। पूरन स्ट्राइक रेट की सूची में 5वें नंबर पर हैं। उन्होंने 90 मुकाबलों में 168 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

Created On :   14 March 2026 9:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story