IPL 2026: IPL के इतिहास में 5 सबसे बड़ी पार्टनरशिप, पिछले 18 सालों से हैं अटूट, आइए जानते हैं किन-किन बल्लेबाजों ने मिलकर मचाया तूफान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL एक रोमांच भर देने वाला टूर्नामेंट माना जाता है। इसमें महान खिलाड़ियों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलता है। लेकिन इन सब चकाचौंध के बीच हम उन बल्लेबाजों को तलाश रहे हैं, जिन्होंने सबसे लंबी साझेदारी करके एक रिकॉर्ड कायम किया है। कई ऐसे मौके आए जब दो बल्लेबाजों ने मिलकर मैच का रुख पूरी तरह से पलट दिया। बता दें, इस बार IPL की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। उससे पहले आइए जानते हैं, इस लीग की 5 सबसे बड़ी साझेदारी के बारे में।
विराट कोहली - एबी डिविलियर्स
वर्ष 2026 में IPL के इतिहास में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम है। ये दोनों बल्लेबाज (RCB) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हैं। उन्होंने गुजरात लॉयंस के खिलाफ खेलते हुए खेलते हुए 229 रन जोड़े थे। इस साझेदारी का रिकॉर्ड आज भी अटूट है। यह आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी मानी जाती है।
विराट कोहली - एबी डिविलियर्स
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर यही जोड़ी (विराट कोहली और एबी डिविलियर्स) है। दोनों बल्लेबाजों ने वर्ष 2015 में मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए दोनों ने नाबाद 215 रन जोड़े थे। इस पारी में दोनों बल्लेबाजों ने विस्फोटक पारी खेली थी और गेंदबाजों के धागे खोल दिए थे।
केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक
तीसरे नंबर पर केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी आती है, ये खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हैं। वर्ष 2022 में कोलताता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 210 रन बनाए थे।
गिल और साई सुदर्शन
चौथे स्थान पर जोड़ी आती है शुभमन गिल और साई सुदर्शन की, ये बल्लेबाज गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हैं। वर्ष 2024 में अहमदाबाज में चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 210 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की थी।
शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट
इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट की जोड़ी। ये किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हैं। साल 2011 में धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए 206 रन जोड़े थे।
Created On :   15 March 2026 8:31 PM IST












