Virat Kohli RCB 2026: रो-को की दोस्ती में आई दरार! क्रिस गेल को रोहित शर्मा से बेहतर बैटर बताया, कोहली के बयान पर मचा बवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा से ज्यादा अच्छे ओपनर हैं क्रिस गेल। ये कहना है रोहित के अच्छे दोस्त विराट कोहली का। उनके मुताबिक रोहित टी20 के सर्वश्रेष्ठ ओपनर नहीं हैं। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कोहली ने विराट कोहली ने 'This or That' चैलेंज में भाग लिया। इस चैलेंज में उनसे दो खिलाड़ियों के बीच चुनने के लिए कहा गया और जिस भी खिलाड़ी को वे चुनते उसकी तुलना फिर किसी अन्य खिलाड़ी से की जाती। कोहली ने आखिरी में क्रिस गेल को टी20 का सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग बल्लेबाज बताया।
वीरेंद्र सहवाग के नाम पर अटके रहे कोहली
चैलेंज की शुरुआत में कोहली से सुनील नरेन और एडम गिलक्रिस्ट में से चुनने के लिए कहा गया, विराट ने गिलक्रिस्ट को चुना। इसके बाद उन्होंने ट्रेविस हेड और फिर वीरेंद्र सहवाग का चुनाव किया। इसके बाद कई सारे नाम आए लेकिन वह वीरेंद्र सहवाग पर अटके रहे।
इसके बाद जब क्रिस गेल का नाम आया तो उन्होंने सहवाग का नाम छोड़ उन्हें चुना। आखिर में रोहित शर्मा का नाम आया। कोहली ने रोहित को नजरअंदाज कर क्रिस गेल को चुना।
यह भी पढ़े -साउथ अफ्रीका ने लिया वर्ल्डकप की हार का बदला, पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा
वहीं, अगर टी20 क्रिकेट में ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा और क्रिस गेल की तुलना करें तो रोहित कैरेबियन प्लेयर से कहीं आगे हैं। रोहित ने अपने टी20 करियर में भारत के लिए 124 मैचों में ओपनिंग की। इस दौरान उनके बल्ले से 32.61 के औसत से 3750 रन निकले। उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो वह 143.02 का रहा है। दूसरी ओर गेल ने वेस्टइंडीज के लिए बतौर ओपनर 59 टी20 मैचों में 31.32 के औसत से 1660 रन बनाए, उनका स्ट्राइक रेट 141.76 का रहा।
Created On :   15 March 2026 9:12 PM IST












