IPL 2026: IPL के इतिहास में सबसे सफल टीमों में कौन? टॉप-5 में पहला नंबर किसका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस लीग में एक से एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं। इसमें कुछ टीमें ऐसी है जो अब तक एक बार भी ट्रॉफी जीत नहीं पाई हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ टीमें ऐसी हैं, जो एक बार से ज्यादा ट्रॉफी उठा चुकी हैं। आइए हम आपको ऐसी 5 टीमों के बारे में बताते हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीती हैं।
मुंबई इंडियंस
इस टूर्नामेंट में पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस (MI) हैं, इसने सबसे ज्यादा बार टॉफी जीती है। इस लीग में उनकों 5 बार टॉफी उठाने का मौका मिला। मुंबई इंडियंस ने अब तक कुल 277 मुकाबले खेले हैं और 153 मैचों में जीत मिली है। वहीं, 124 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
चेन्नई सुपर किंग्स
इस सूची में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दूसरे नंबर पर है, यह टीम अब तक 5 बार ट्रॉफी उठाने में सफल रही है। आईपीएल के अब तक 18 सीजन हो चुके हैं CSK ने अब तक 16 सीजन खेले हैं। इस टीम पर 2 साल के लिए बैन लगा था। चेन्नई ने 253 मैचों में 142 मैचों में जीत दर्ज की है। उन्हें 109 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और 2 मैच बारिश की भेट चढ़ गए।
कोलकाता नाइट राइडर्स
आईपीएल टॉफी को 3 बार जीतने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस सूची में तीसरे स्थान पर है। उसने इस लीग में अभी तक 256 मुकाबले खेले हैं और उसमें से 136 मैचों में जीत मिली है। वहीं, 127 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इनके 2 मैच बेनतीजा रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
IPL की पहली ट्रॉफी जीतने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 18 साल का इंतराज करना पड़ा था। जीत हासिल करने के मामले में रिकार्ड अच्छा है लेकिन टॉफी उठाने में लंबा समय लगा। RCB को 271 मैचों में 134 मैचों में जीत मिली है। उन्हें 133 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 4 मैच बेनतीजा रहे हैं।
पंजाब किंग्स
आईपीएल में पंजाब किंग्स ऐसी टीम है जिसने एक बार भी ट्रॉफी नहीं उठाई है। पंजाब किंग्स को 263 मैचों में 122 मैचों में जीत मिली है। वहीं, 140 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और एक मुकाबला बारिश के चलते धुल गया था।
Created On :   15 March 2026 8:45 PM IST












