IPL 2026 Captains List: IPL में सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट, कितने नंबर पर रोहित-विराट, टॉप-5 में कौन-कौन है शामिल

IPL में सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट, कितने नंबर पर रोहित-विराट, टॉप-5 में कौन-कौन है शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग है। इस टूर्नामेंट के 19वें सीजन की शुरूआत 28 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में ही खेला जाएगा। आइए हम आपको टॉप-5 कप्तानों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

विराट कोहली

आईपीएल में पहले स्थान पर हैं, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली। उन्होंने साल 2011 से 2023 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने 4994 रन बनाए थे, लेकिन कप्तानी में ट्रॉफी हाथ नहीं लगी। टीम के कप्तान रहते हुए उन्होंने 143 मैच खेले और 5 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं।

एम एस धोनी

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं महेंद्र सिंह धोनी, ये चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं। आईपीएल में टीम की कप्तानी करते हुए 226 मैचों में उन्होंने 4753 रन बनाए हैं। इस दौरान 22 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सबसे हाईएस्ट स्कोर 84 रहा है।

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सफल कप्तानों की लिस्ट में गिने जाते हैं। ये आईपीएम में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेलते हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 5 बार आपनी टीम को ट्रॉफी दिलाई है। रोहित शर्मा ने MI में कप्तान रहते हुए कई यादगार पारी खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 158 मैच खेले और 25 अर्धशतक भी लगाए थे उनका सर्वाधिक स्कोर 98 रहा है।

गौतम गंभीर

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर इस लिस्ट में 4थे स्थान पर हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली डेयरडेविल्स (DC) की कप्तानी कर चुके हैं। इस दौरान कप्तान के तौर पर रहते हुए उन्होंने 129 मैच खेले और 31 अर्धशतक लगाए। बतौर मेंटोर भी गंभीर KKR को खिताब जिता चुके हैं।

डेविड वॉर्नर

पांचवे स्थान पर हैं, ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। कप्तान रहते हुए उन्होंने 2016 में अपनी टीम को खिताब भी दिलाया था। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं। वह दिल्ली कैपिटल के लिए भी कप्तानी कर चुके हैं।

Created On :   16 March 2026 8:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story