Gautam Gambhir on Ro-Ko: 'इंसान हूं..मुझसे भी गलतियां हुई हैं', विराट और रोहित संग रिश्तों पर कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। माना जाता है कि गंभीर के दोनों के साथ रिश्ते अच्छे नहीं हैं, जिस वजह से रोहित और विराट ने टेस्ट से अचानक संन्यास लेने का फैसला लिया था। अब गंभीर ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने माना है कि वह रोहित-विराट के साथ अपने रिश्तों को बेहतर तरीके से संभाल नहीं पाए।
यह भी पढ़े -IPL में सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट, कितने नंबर पर रोहित-विराट, टॉप-5 में कौन-कौन है शामिल
16 मार्च को कोलकाता में आयोजित रेवस्पोर्ट्ज कॉनक्लेव में इस मामले पर बात करते हुए उन्होंने कबूल किया कि पिछले डेढ़ साल में उनसे कुछ गलतियां हुई होंगी, लेकिन उनकी नीयत हमेशा सही रही। गंभीर ने कहा, 'मैं इंसान हूं और मुझे भी गलतियां करने की अनुमति होनी चाहिए। खिलाड़ियों को भी गलतियां करने का हक है, पिछले 18 महीनों में मुझसे भी गलतियां हुई होंगी और मैं इससे पीछे नहीं हटता। लेकिन मैं हमेशा एक बात मानता हूं कि सही नीयत से लिया गया गलत फैसला भी स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन गलत नीयत से लिया गया फैसला ड्रेसिंग रूम में बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।'
गंभीर ने आगे कहा, 'जब तक मैं अपने ड्रेसिंग रूम के सामने ईमानदारी से खड़ा होकर उनकी आंखों में देखकर बात कर सकता हूं, तब तक मुझे लगता है कि मैं अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभा रहा हूं।'
यह भी पढ़े -विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, क्रिस गेल और अनिल कुंबले समेत इन खिलाड़ियों को दी जगह
बता दें कि रोहित-विराट के टेस्ट से संन्यास के बाद भारतीय टीम में बड़े बदलाव देखे गए। शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान बनाया गया। उनके कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अभी तक ठीक-ठाक रहा है। वहीं, विराट और रोहित शर्मा अब केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। दोनों की नजरें अब 2027 वनडे वर्ल्डकप पर है। हालांकि चयनकर्ताओं ने यह साफ कर दिया है कि टीम में जगह बनाए रखने के लिए प्रदर्शन अच्छा रखना होगा। अब केवल नाम के आधार पर टीम में जगह नहीं बनाई जा सकती।
Created On :   16 March 2026 8:42 PM IST













