IPL 2026: विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, क्रिस गेल और अनिल कुंबले समेत इन खिलाड़ियों को दी जगह

विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, क्रिस गेल और अनिल कुंबले समेत इन खिलाड़ियों को दी जगह
आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब 11 दिन का समय बचा है। 28 मार्च को इस मेगा लीग का ओपनिंग मैच खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब 11 दिन का समय बचा है। 28 मार्च को इस मेगा लीग का ओपनिंग मैच खेला जाएगा। इससे पहले डिफेंडिंग चैपिंयन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज प्लेयर विराट कोहली ने RCB की अपनी ऑल टाइम-11 चुनी है। इस टीम में कोहली ने खुद को भी जगह दी है। आइए जानते हैं उन्होंने अपनी टीम में किस किस प्लेयर का चुनाव किया।

ओपनिंग करेंगे ये खिलाड़ी

विराट ने ओपनिंग के लिए अपने साथ तूफानी बैटर क्रिस गेल को चुना है। बता दें कि दोनों कई बार ओपनिंग की है और आरसीबी को मजबूत शुरुआत दिलाई है।

तीसरे नंबर पर बैटिंग करेंगे डिविलियर्स

कोहली ने तीसरे नंबर पर मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स को जगह दी है। बता दें कि डिविलियर्स ने लंबे समय तक इस नंबर आरसीबी के लिए बल्लेबाजी की और जीत दिलाई है।

मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को दी जगह

विराट कोहली ने अपनी ऑल टाइम इलेवन में चौथे नंबर पर केएल राहुल को , पांचवे नंबर पर रजत पाटीदार और छठे नंबर पर विकेटकीपर/बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को चुना है। बता दें कि उन्होंने कहा कि ये तीनों ही प्लेयर तेज गेंदबाजों के साथ स्पिन को भी बहुत बढ़िया तरीके से खेलते हैं।

तीन पेसर और दो स्पिनरों को शामिल किया

विराट कोहली ने अपनी टीम ने तीन पेसर और दो स्पिनर्स को जगह दी है। उन्होंने नंबर सात पर हर्षल पटेल को रखा है। आठवें पर दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को जगह दी है। ये दोनों ही मौका आने पर काम चलाऊ बैटिंग कर लेते हैं। नौवें नंबर पर विराट ने तेज गेंदबाज मिचले स्टार्क, दसवें पर डेल स्टेन और 11वें पर युजवेंद्र चहल को जगह दी है। बता दें कि कोहली ने इस टीम में किसी को कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी है।

Created On :   16 March 2026 6:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story