IPL 2026: पाकिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका! IPL के लिए PSL छोड़ेगा वेस्टइंडीज का स्टार बॉलर

पाकिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका! IPL के लिए PSL छोड़ेगा वेस्टइंडीज का स्टार बॉलर
इस साल आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) और पीएसएल (पाकिस्तान क्रिकेट लीग) लगभग साथ-साथ शुरू होने वाले हैं। पीएसएल का आगाज जहां 26 मार्च से होगा, वहीं आईपीएल का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) और पीएसएल (पाकिस्तान क्रिकेट लीग) लगभग साथ-साथ शुरू होने वाले हैं। पीएसएल का आगाज जहां 26 मार्च से होगा, वहीं आईपीएल का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। साथ शुरू होने से आईपीएल को तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन इससे पीएसएल ब्रांड वैल्यू जरूर घटेगी।

इसके अलावा आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी लीग है। ऐसे में जब बात आईपीएल और पीसीएल में से किसी एक को चुनने की होती है तो विदेशी खिलाड़ी आईपीएल का चुनाव करते हैं। वेस्टइंडीज के स्टार स्पिनर गुडकेश मोती भी ऐसा ही करते दिखाई दे रहे हैं।

आईपीएल के लिए पीएसएल छोड़ेंगे गुडकेश!

ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक गुडकेश ने भारत से वेस्टइंडीज लौटने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग से हटने का फैसला किया। वह लीग में लाहौर कलंदर्स से खेलने वाले थे। उनके हटने के बाद अब दावा किया जा रहा है कि वे आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वह टीम में श्रीलंकाई स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को रिप्लेस कर सकते हैं। बता दें कि हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्डकप में वानिंदु हसरंगा को हाथ में चोट लगी थी। उन्हें 2026 सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन में लखनऊ ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि अभी फ्रेंचाइजी की ओर से गुडकेश मोती के हसरंगा को रिप्लेस करने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

मुजरबानी भी मार चुके पीएसएल को ठोकर

अगर ऐसा होता है तो आईपीएल के लिए पीएसएल छोड़ने वाले गुडकेश दूसरे प्लेयर होंगे। इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने आईपीएल के लिए पीएसएल को ठोकर मारी थी। उन्हें केकेआर ने मुस्तफिजूर रहमान के बदले टीम में शामिल किया है। वह पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम से खेलने वाले थे।

Created On :   16 March 2026 10:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story