IPL 2026: अभिषेक शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभाल सकते हैं SRH की कमान! जल्द हो सकता है ऐलान

अभिषेक शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभाल सकते हैं SRH की कमान! जल्द हो सकता है ऐलान
पैट कमिंस के चोट से न उबर पाने के चलते अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाल सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम अपने 14 मैचों में से केवल 6 ही जीत सकी थी। जबकि 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। अब इस सीजन में 2016 की यह चैंपियन टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। वह सीजन के ओपनिंग मैच जो कि 28 मार्च को खेला जा रहा है, उसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।

इस मैच से पहले टीम के लिए बुरी खबर आई है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के चलते शुरुआत के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। इस कंडीशन में टीम की कमान स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा संभाल सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सनराइजर्स हैदराबाद के रेगुलर कैप्टन पैट कमिंस आईपीएल 2026 के पहले कुछ मैच मिस कर सकते हैं। उन्हें हाल ही में खेली गई एजेश सीरीज के दौरान चोट लग गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी उन्हें अपनी चोट से उबरने में थोड़ा समय और लग सकता है। ऐसे में पैट कमिंस की जगह अभिषेक कप्तानी का जिम्मा संभाल सकते हैं। हालांकि अभी सनराइजर्स की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए आईपीएल 2026 के पहले फेज के शेड्यूल में 20 मैच खेले जाएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैच खेलेगी। आइए जानते हैं एसआरएच का शेड्यूल -

28 मार्च - सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू - बेंगलुरू

2 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स - कोलकाता

5 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स - हैदराबाद

11 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स - न्यू चंडीगढ़

Created On :   16 March 2026 11:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story