Afghanistan-Pakistan Tension: काबुल में हुए हमले के बाद पूर्व आईपीएल प्लेयर ने पाकिस्तान की इजरायल से करी बराबरी, कहा- 'दोनों में कोई भी अंतर...'

काबुल में हुए हमले के बाद पूर्व आईपीएल प्लेयर ने पाकिस्तान की इजरायल से करी बराबरी, कहा- दोनों में कोई भी अंतर...
काबुल में हुए हमले के बाद नवीन उल हक ने फेसबुक पोस्ट करते हुए इजरायल और पाकिस्तान के बीच हो रहे युद्ध को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर विवाद को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबूल पर भीषण हमला किया है। इस हवाई हमले में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर आईपीएल खेल चुके अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन उल हक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और कहा है कि पाकिस्तान और इजरायल में कोई भी अंतर नहीं है। बता दें, इस हमले में करीब 400 लोग मारे गए हैं और लगभग 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

नवीन उल हक का क्या है कहना?

पूर्व आईपीएल प्लेयर नवीन उल हक ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि इजरायल और पाकिस्तान के शासन के बीच अब कोई भी फर्क ढूंढना मुश्किल है। बता दें, नवीन आईपीएल में लखनऊ सुपर जॉयंट्स के लिए खेल चुके हैं। नवीन ने 15 वनडे और 48 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसके बाद वे चोटिल हो गए थे, जिस वजह से वे टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे।

राशिद खान ने भी दिखाया गुस्सा

पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान पर किए गए हमले पर राशिद खान ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के चलते आम लोगों के मारे जाने की खबरों से मुझे गहरा दुख हुआ है। आम नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों, मेडिकल सुविधाओं को निशाना बनाना एक युद्ध अपराध है।

संयुक्त राष्ट्र से की अपील

उन्होंने ये भी लिखा है कि इंसानी जानों को जिस तरह से अनदेखा किया जा रहा है, खासकर रमजान के पवित्र महीने में, वो बहुत ही घिनौनी और गहरी चिंता का विषय है। इससे केवल फूट और नफरत ही बढ़ेगी। मैं संयुक्त राष्ट्र (UN) और मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली अन्य एजेंसियों से अपील करता हूं कि वे इस इस जुल्म की पूरी तरह से जांच करें और इसके दोषियों को सजा दिलवाएं। इस मुश्किल समय में मैं अपने अफगान लोगों के साथ खड़ा हूं। हम इस सदमे से उबरेंगे, और एक राष्ट्र के तौर पर हम फिर से उठ खड़े होंगे। हम हमेशा ऐसा ही करते आए हैं।

Created On :   17 March 2026 2:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story