Iran-Israel War: सहयोगी देशों से मदद न मिलने पर भड़के ट्रंप, NATO पर खड़े किए सवाल, राष्ट्रपति ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर की थी अपील

सहयोगी देशों से मदद न मिलने पर भड़के ट्रंप, NATO पर खड़े किए सवाल, राष्ट्रपति ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर की थी अपील
ट्रंप ने सहयोगी देशों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा के लिए मदद मांगी पर कई देशों ने मना कर दिया जिसके चलते उन्होंने NATO के भविष्य पर सवाल खड़े किए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन्ही के दोस्त देशों ने बड़ा झटका दिया। सहयोगी देशों ने ट्रंप की अपील को ठुकराते हुए साफ कर दिया कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अपना वॉरशिप नहीं भेजेंगे। इसके बाद से ही ट्रंप भड़के हुए हैं। दूसरे देशों का सहयोग न मिलने पर ट्रंप ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को किसी की जरूरत नहीं है। यूएस सबसे ताकतवर देश है और देश की मिलिट्री सबसे अधिक मजबूत है। आपको बता दें कि, यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब ईरान ने दूसरे जहाजों के लिए समुद्रीय रास्ते (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) से गुजरना मुश्किल कर दिया है।

ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ही सहयोगी देशों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ तनाव के बीच उन्होंने कई देशों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा के लिए वॉरशिप भेजने को कहा था लेकिन ज्यादातर देशों ने ऐसा करने से साफ-साफ इनकार कर दिया। ट्रंप ने कहा कि जर्मनी, स्पेन और इटली जैसे देशों ने उनकी अपील को ठुकरा दिया। ब्रिटेन ने भी शुरुआत में मदद नहीं की और बाद में ऑफर दिया, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया।

ट्रंप की चेतावनी

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को किसी की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी सेना दुनिया की सबसे ताकतवर है। साथ ही, ट्रंप ने NATO (नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन) पर भी सवाल उठाए और कहा कि अगर सहयोगी देश साथ नहीं देंगे, तो इसका भविष्य ठीक नहीं होगा।

Created On :   17 March 2026 1:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story